ब्रिटेन के राजघराने में एक बार फिर शाही शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी विंडसर कासल में मौजूद सेंट जॉर्ज चैपल चर्च में होगी। शादी और इसके बाद रखे गए रिसेप्शन के लिए 600 लोगों को न्योता दिया गया है। वहीं, शाम के रिसेप्शन में केवल 200 लोग इंवाइट किए गए हैं।
इस रॉयल वेडिंग के इंविटेशन कार्ड के साथ मेहमानों को सात पन्ने का दिशा-निर्देश भी भेजा गया है। इस शादी में जितने भी लोग शामिल होंगे उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना पड़ेगा। इनमें से कुछ शर्त तो ऐसे हैं जिन्हें जानकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी...
विज्ञापन
2 of 5
prince harry meghan markle
बस या ट्रेन से यात्रा पर पाबंदी
शाही शादी में शामिल होने वाले मेहमान ट्रेन या बस से यात्रा नहीं कर सकते। वे सीधे वेन्यू पर भी नहीं जा सकते। मेहमानों को अपने घर या निवास स्थान से, हरे या लाल रंग के रूट को फॉलो करते हुए, विंडसर फार्म शॉप पर पहुंचना होगा। यहां मेहमानों की सुरक्षा जांच होगी और फिर उन्हें शटल बस से चर्च ले जाया जाएगा।
लगेज ना लाएं
मेहमानों से अपील की गई है कि वे विंडसर फार्म शॉप पर अपने साथ कोई सामान ना लाएं। केवल हैंडबैग और रेन वियर साथ ले जाने की अनुमति है। हर गेस्ट को अपने साथ पहचान पत्र भी लाना होगा।
विज्ञापन
3 of 5
Meghan's fiance Prince Harry
कैमरा, फोन और तलवार ना लाएं
मेहमानों से अपील की गई है कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी में शामिल होते वक्त वे अपनी तलवार ना लेकर आएं। वेन्यू पर जाने से पहले उन्हें अपना कैमरा और फोन भी सरेंडर करना होगा।
गिफ्ट
मेहमान अपने साथ गिफ्ट भी नहीं ला सकते। गाइडलाइन के मुताबिक विंडसर कासल स्थित चर्च सेंट जॉर्च चैपल में शादी और उसके बाद रखी गई रिसेप्शन पार्टी में मेहमान अपने साथ गिफ्ट भी नहीं ला सकते। उन्हें अपना तोहफा केनसिंगटन पैलेस भेजवाना होगा और उसके लिए भी अलग से दिशा-निर्देश तय किए गए हैं।
4 of 5
prince harry meghan markle
टॉयलेट इस्तेमाल के लिए भी वक्त तय
मेहमान अपनी जरूरत के अनुसार टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके लिए एक वक्त तय किया गया है। शाही परिवार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक चर्च में टॉयलेट की संख्या सीमित है। इसलिए मेहमान केवल सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसके बाद इसकी सेवा बंद कर दी जाएगी। इसके बाद टॉयलेट 1 बजे दोबारा खोला जाएगा।
prince harry and meghan markle
- फोटो : prince harry and meghan markle
ड्रेस कोड
पुरुषों को मॉर्निंग कोट या लाउंज सूट पहनना होगा। वहीं, महिलाएं डे ड्रेस और हैट में नजर आएंगी। मेहमानों से अपील की गई है कि वे अपने मेडल पहनकर ना आएं। बता दें कि यह आग्रह इसलिए किया गया क्योंकि प्रिंस विलियम्स और केट मिडिलटन की शादी के दौरान फुटबॉलर डेविड बेकहम ने अपना 'ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश अंपायर' (OBE) गलत तरीके से पहना था।