क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि दुनिया में ऐसी जगह भी हैं, जहां कपड़े पहन कर जाने पर प्रतिबंध लगा है। जीं हां.. फ्रांस की राजधानी पैरिस के बीचोंबीच एक ऐसा अनोखा रेस्त्रां खुला है, जहां कपड़े पहन कर जाने पर रोक लगी है।
विज्ञापन
2 of 5
demo
इस रेस्त्रां को लोगों को अनोखा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। eater.com की रिपोर्ट के मुताबिक यह दक्षिण-पश्चिम पैरिस स्थित ओ'नैचरल फ्रांस की राजधानी का पहला ऐसा अनोखा रेस्त्रां है। इस रेस्त्रां को पूरे विश्व में पहचान दिलाने के पीछे दो जुड़वां भाइयों का दिमाग लगा है। ये माइक और स्टीफन (42) जिन्होंने इस रेस्त्रां की शुरूआत की है।
विज्ञापन
3 of 5
demo
इससे पहले ये दोनों भाई एक इंश्योरेंस कंपनी के लिए काम करते थे। कंपनी की ओर से वे लोगों को पॉलिसी बेचते थे। लेकिन उनका मन खुद के लिए काम करने का था। और फिर एक दिन उन्हें इस काम में पैसा कमाने का मौका दिखाई दिया।
4 of 5
demo
नवंबर के महीने में भी ओ'नैचरल फ्रांस के 460 आउटडोर जगहों से ज्यादा गर्म है। यह रेस्तरां इसी महीने शुरू किया गया है। यह लंदन से लेकर मेलबर्न और तोक्यो में चल रहे ऐसे ही रेस्तरां की फेहरिस्त में बिल्कुल नया है।
यहां दाखिल होते ही सबसे पहले क्लोकरूम में आपका फोन रखवा लिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कोई किसी भी ग्राहक की तस्वीर न खींच सके। लोगों को पहनने के लिए महज स्लीपर दिए जाते हैं।
हालांकि, महिलाएं अपनी हील्स पहन सकती हैं। रेस्तरां में आने वाले ग्राहकों में 40 फीसदी महिलाएं हैं। इस रेस्तरां में काम करने वाले स्टाफ कपड़ों में होते हैं, जबकि लंदन में पिछले ही साल खुला 'द बुनियादी' रेस्तरां में स्टाफ भी बिना कपड़ों के रहते हैं।