फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों की लंबी लाइन ने रेस्तरां को किया कंगाल, पहली बार सामने आया अजीबो-गरीब किस्सा

Thu, 21 Jun 2018 09:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
food
कभी-कभी अति उत्साह में किया गया काम बेहद खतरनाक साबित होता है। इसका उदाहरण हम आपको इस स्टोरी के माध्यम से पेश करेंगे। इसके बारे में जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे।  एक रेस्तरां जिसने अपने ग्राहकों को ऐसा फूड ऑफर दे दिया कि वह रातोंरात कंगाल हो गया। जी हां, चीन के इस रेस्तरां के चर्चे सोशल मीडिया से लेकर पूरी दुनिया में किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
chinese restaurent
आप यकीन नहीं करेंगे कि 'JIAMENER' नामक इस रेस्तरां की लॉन्चिंग को अभी दो सप्ताह भी नहीं बीते थे कि इसके मालिक को मजबूरन इसे बंद करना पड़ गया। दरअसल, इसकी वजह यही फूड ऑफर बना है। जी हां, रेस्तरां के मालिक ने ग्राहकों को महज 1300 रुपए में अपने यहां महीनाभर अनलीमिटेड खाने का ऑफर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
china restro
चीन में जब लोगों को रेस्तरां के इस ऑफर के बारे में पता चला तो लोग इतने एक्साइटेड हो गए कि इसका असर रेस्तरां खुले रहने तक यानी पूरे दो हफ्ते तक नजर आया। 14 दिनों तक रेस्तरां के बाहर लगी लोगों की लाइन जरा भी देर के लिए नहीं टूटी।

4 of 6
Chef
यहां खानेवालों का आना-जाना लगा रहा। कई बार लोग खाने के लिए घंटों खड़े भी रहे, लेकिन वापस लौटकर नहीं गए। होटल मालिक को पता भी नहीं था कि उसने कितनी बड़ी मुसीबत को दावत दे दी है। उसका अति उत्साह उस पर भारी पड़ने वाला था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
food
महज दो हफ्तों के भीतर ही उसका यह प्लान इतने बुरे तरीके से फ्लॉप हुआ कि रेस्तरां दीवालिया हो गया। लोगों को भी भीड़ देखकर तो लोगों को यही लगा कि इस रेस्तरां की तो निकल पड़ी। लेकिन ये क्या हो गया रेस्तरां कमाई करने की बजाए उल्टा सब गवां बैठा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bankrupt
अभी कुछ और प्रतिद्वंद्वि रेस्तरां भी ऐसा ही ऑफर शुरू करने जा रहे थे कि इस रेस्तरां के दीवालिया होने की खबर सामने आते ही उन्होंने अपने इस प्लान को तुरंत रोक दिया। अगर आपको हमारी यह स्टोरी पसंद आए तो कमेंट कर हमें अपनी प्रतिक्रिया जरूर भेजें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें