छत्तीसगढ़ में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक पुलिसवाले ने अपनी ही पत्नी को पीटने की अनुमति मांगी है। जी हां, इसके लिए उसने बाकायदा एक पत्र लिखते हुए पुलिस अधिक्षक से इसकी अनुमति मांगी है। भले ही आपको यह मजाक लगे लेकिन यह हकीकत है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके पीछे छुपी वजह जान लेगें तो...
विज्ञापन
2 of 4
application
आप और अधिक ताज्जुब मानेंगे। बताना चाहेंगे कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर पुलिसकर्मी आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच यह रोचक खबर सामने आई है। जी हां, यहां पुलिस विभाग के आंदोलन के दौरान रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक पति ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पत्नी की पिटने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
3 of 4
write
पुलिस आरक्षक संजय सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि अपनी मांगों को लेकर पुलिस कर्मी सपरिवार विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इस आंदोलन में मेरी पत्नी भी शामिल होना चाहती है, जबकि मैं नहीं चाहता कि वह धरना प्रदर्शन में शामिल हो, इसलिए मेरी पत्नी को रोकने के लिए मुझे उसे पीटने के अनुमति दें।
साथ ही पति ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरी पत्नी का मायका राजनीतिक घराने से संबंधित होने के कारण मुझ पर आपराधिक मामला दर्ज करा सकते हैं। पुलिस आरक्षक का यह पत्र जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं अब यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।