फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! इस कैफे में कॉफी के साथ सर्व किए जाते हैं अजगर, तस्वीरें हैरान करने वाली

Fri, 07 Sep 2018 12:42 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Python Cafe
जरा सोचिए, आप एक कैफे में कॉफी पीने गए। मपसंद कॉफी और स्नैक्स का ऑर्डर दे दिया। मगर तभी आपकी गोद में एक भयानक अजगर कूद पड़े तो! यही नहीं, टेबल पर केंकड़े और अन्य जीव भी रेंगते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Python Cafe
कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक अनोखा रेस्त्रां खुला है। यहां बैठकर लगेगा कि आप चिड़ियाघर में बैठे हैं। आसपास चिड़ियों की चहचहाहट, तरह-तरह की मछलियों से भरे एक्वेरियम, टेबल पर खेलते-कूदते केकड़े और गोह और कंधों पर रेंगते सांप...इस कैफे में बैठकर यह नजारा देखने को मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
Python Cafe
कैफे के मालिक ची रैटी ने बताया कि शुरुआत में ग्राहक, खासकर महिलाएं, अजगर को टेबल पर देख डर रही थीं। मगर धीरे-धीरे वे सहज हुईं। अब तो यहां आने वाले लोग चाय-कॉफी की चुस्कियां लेते हुए अजगर के साथ सेल्फी भी लेते हैं।

4 of 5
Python Cafe
दरअसल, नोम पेन्ह में बिल्लियों की थीम पर बना एक कैफे है जो लोगों के बीच काफी प्रचलित है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांपों की थीम वाला यह कैफे तैयार किया गया। कैफे के मालिक ची रैटी ने कहा, 'कई लोह सांप-छिपकली को दुश्मन मानते हैं, उनके मन से डर भगाने का भी यह बेहतर तरीका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Python Cafe
हालांकि, यहां सापों के होने की वजह से बिजनेस की रफ्तार फिलहाल धीमी है, मगर कैफे के मालिक का कहना है कि इसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कैफे में रखे गए तमाम जीव थाईलैंड से आयात किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें