फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 शेरों के बीच कूद गया ये शख्स, जानिए- बचा या शेरों ने मार दिया

Sat, 06 Jan 2018 09:56 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
man A man in a lion's hedge
इंदौर से एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है। यहां एक शख्स सात शेरों के बाड़े में कूद गया। इसके बाद में शख्स की जान बची या मर गया जानने के लिए पढ़िए ये रिपोर्ट... 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
man A man in a lion's hedge
घटना इंदौर के चीड़ियाघर की है। जहां दोपहर करीब पौने एक बजे एक युवक ने शेरों के बाड़े में छलांग लगा दी। वह बाड़े में मौजूद मचान पर जा बैठा। वह बहुत देर तक वहां बैठा रहा। इसके बाद उसने बाड़े में ही कुछ खाया-पीया। सिर्फ इतना ही नहीं उसने यहां रस्सी बम भी फोड़ा।  

 
विज्ञापन

3 of 5
man A man in a lion's hedge
बम की आवाज से चीड़ियाघर के सारे जानवर बुरी तरह घबरा गए। शख्स को शेरों के बाड़े में देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। बताते हैं कि जिस वक्त यहा घटना हुई बाड़े में सात शेर मौजूद थे।

 

4 of 5
man jump in lion cadge
गनीमत रही कि उनमें से कोई भी शेर उस पर नहीं झपटा। दरअसल, इस शख्स के बम फोड़ने पर शेर उसके ओर नहीं बढ़ पाए। इसके बाद  वहां मौजूद चीड़ियाघर के कर्मचारियों ने अपनी समझबूझ से पहले सारे शेरों के छोटे पिंजरे में बंद किया, तब जाकर मचान पर चढ़े इस आदमी को सही सलामत बाहर निकाला जा सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
man jump in lion cadge
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शख्स खुद को सिंघम बताकर शेरों के बाड़े में कूदा था। अपनी जान को दाव पर लगाने वाले इस शख्स की दिमागी हालत सही नहीं जान पड़ती। शख्स की पहचान कैलाश (25) पुत्र जगदीश निवासी वीर सावरकर नगर के रूप में हुई है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें