फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान पुतिन को रमजान से लगता है डर, कहानी जान सहम जाएंगे आप

Wed, 23 May 2018 10:32 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
putin
इस बारे में आप शायद ही जानते हो कि दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान रमजान से खौफ खाता है। सुनकर अजीब लगा न... ये बात सच है कि आज पुतिन के सबसे बड़े डर की वजह रमजान ही है। चलिए बताते  हैं रमजान से पुतिन के खौफ की असली कहानी... 
विज्ञापन

2 of 8
ramzan kadyrov
कौन है ये रमजान
39 साल का आदमी रमजान रशियन रिपब्लिक ऑफ चेचेन्या का नेता है। यह कभी पुतिन का ही प्यादा हुआ करता था लेकिन आज उसी का जानी दुश्मन बन गया है। पुतिन के ही तिकड़म से वह चेचेन्या का किंग बना। शुरूआत में उसने पुतिन की खूब सेवा की लेकिन बदले में वह उससे पैसे लेता था। 
विज्ञापन

3 of 8
russia chechnya fight
चेचेन्या की कहानी
रूस के साउथ बॉर्डर पर एक छोटी सी जगह है चेचेन्या। सोवियत यूनियन ने 19वीं सदी में इसे जीत लिया था और इसका विलय रूस में कर लिया था। लेकिन तब से लेकर आज तक यह रूस के लिए घाटे का सौदा ही साबित हुआ। हर समय चेचेन्या रूस के लिए समस्या खड़ी करता रहा है। दरअसल, यूक्रेन के रूस से अलग होने के लिए किए गए विद्रोह के बाद से चेचेन लोग भी रूस से आजादी के लिए लड़ने-झगड़ने लगे। 1991 में जब सोवियत यूनियन टूटा तो चेचेन्या ने खुद को आजाद घोषित कर दिया लेकिन रूस को ये नागवारा गुजरा। रूस ने 1994 में चेचन्या पर हमला कर दिया। दोनों के बीच 1996 तक भीषण लड़ाई चली, लेकिन कुछ समय बाद ही रूस को इस लड़ाई से पैर पीछे खींचने पड़े। 1999 में फिर दूसरी लड़ाई हुई। इस बार रशियन आर्मी ने चेचेन्या में कहर ढा दिया। चेचेन्या ने घुटने टेकने को मजबूर हो गया। इसलिए कुछ वक्त के लिए सब ठहर गया। माहौल ऐसा हो गया जैसे तूफान आने से पहले की खामोशी हो। 

4 of 8
putin with ramzan
पुतिन का पालतू रमजान कादिरोव
अब चेचन्या के भीतर ही भीतर बदले की एक आग धधकने लगी। नतीजा कुछ समय बाद सामने आया जब वहां आतंकवाद का ज्वालामुखी फटा। रूस को शुरूआत में समझ में नहीं आया कि इस नौबत से कैसे निपटा जाए। जब रूस का जोर नहीं चला तो इससे निपटने के लिए रूस ने वही खेल खेला जो हर देश खेलता है। पैसे और पावर का लालच दिखा के विद्रोहियों को तोड़ दिया गया। अखमद कादिरोव अपने साथी विद्रोहियों को छोड़कर रूस के साथ आ गया, लेकिन किस्मत ने ज्यादा दिन तक साथ नहीं दिया। 2004 में वह अपने पुराने साथियों के हाथों ही मारा गया। इसके बाद उसका बेटा रमजान कादिरोव वहां का प्रधानमंत्री बना जो चेचेन्या में पुतिन का खास आदमी था।
विज्ञापन

5 of 8
putin with ramzan
कमाल देखो, जहां हमेशा रूस से अलग होने के नारे लगाए जाते थे, वहां रमजान ने कुछ ही समय में रूस की सत्ता फैला दी। रूस की चिंता अब कुछ कम हो गई। चेचेन्या को भी फायदा होने लगा था। वहां का 80% बजट रूस से फाइनेंस होने लगा। बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें आ गई। चेचन्या की तस्वीर बदल गई। देखते ही देखते रमजान एक धनी आदमी बन गया। आज वह Lamborghini से चलता है। 
विज्ञापन

6 of 8
putin with ramzan
तेजी से रमजान की ताकत बढ़ने लगी। पुतिन अपने विरोधियों को खुलेआम रमजान के हाथों मरवाने लगा। ऐसा माना जाता रहा है कि पुतिन के कहने पर रमजान ने पुतिन के विरोधी बोरिस नेम्त्सोव की हत्या की थी। इसके बाद कहा जाने लगा है कि पुतिन अपना आधा काम अपने 'हिटमैन' से करवाते हैं। यूक्रेन मामले में यूरोप और अमेरिका पुतिन को पहले से ही घेरने की कोशिश में हैं तो वहीं चेचन्या के बिगड़ते हालातों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।  

 
विज्ञापन

7 of 8
russia chechnya fight
रमजान पुतिन के लिए बड़ा डर बन चुका है। कयास लगाए जाने लगे हैं कि पुतिन रमजान के खिलाफ कोई एक्शन जरूर लेंगे। मगर पुतिन चुप हैं। कहीं-न-कहीं ये डर उन्हें सताता है कि जिस चेचन्या को बड़ी मुश्किल से रूस ने काबू में किया है वह रमजान का विरोध करते ही हाथ से निकल जाएगा। यह सच है कि पुतिन चेचेन्या में फिर से कोई लड़ाई नहीं लड़ना चाहते। रमजान का ऐसा दबदबा है कि वह इन्स्टाग्राम पर अपने विपक्षी लोगों की ‘मॉर्फ तस्वीरें’ दिखाकर डराने लगा है।

 
विज्ञापन

8 of 8
russia chechnya fight
इन फोटोज में राइफल-बन्दूक लगी मिलती है। रमजान आजकल अपनी हर बात इन्स्टाग्राम से ही कहता है। रमजान ने फरवरी 2016 में कहा था अगर पुतिन चाहते हैं तो मैं अपना पद छोड़ दूंगा। परिवार में मन लगाऊंगा, या इस्लाम को अपना जीवन समर्पित कर दूंगा। मेरे को क्या करना है। लेकिन सच्चाई इसके परे है। रमजान अपनी बढ़ती ताकत से खुश है। भीतर ही भीतर रमजान अपने यार-दोस्तों के लिए भी पैसे मांगने लगा है। ऐसे में पुतिन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कुल मिलाकर लादेन से लेकर बगदादी तक की सारी कहानी रमजान वाली ही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें