फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ सरकारी या प्राइवेट नौकरी ही नहीं इन कामों से भी लोग हर दिन कमा रहे हैं लाखों

Wed, 23 May 2018 10:25 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bizarre jobs - फोटो : youtube
आप अगर इन कामों के बारे में सुनेंगे तो आपको यकीन ही नहीं होगा कि, दुनिया में लोग ऐसे काम भी कर रहे हैं जो सुनने में भले ही अजीब हों लेकिन इनमें कमाई की कोई कमी नहीं है।
अपहरण सेवा- फ्रांस की एक कंपनी अपहरण करने की सेवा देती है। जिसे खुद को अगवा होने का अनुभव करना हो वह कंपनी को एक निश्चित फीस देकर अगवा करा सकता है। हालांकि कुछ लोग इसे डरावना तो कुछ इसे बेहूदगी का काम करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
bizarre jobs
चीन में कुछ लोग रोजगार के तौर पर मल सूंघने का काम भी करते हैं। इस काम को चीन में 'वेन पिशी' नाम से जाना जाता है। वेन पिशी का काम करने वाले को फर्ट मास्टर कहते हैं। हालांकि यह काम चीन में चिकित्सा से जुड़ा हुआ है क्योंकि डॉक्टर मरीज के मल की गंध के आधार पर उसकी बीमारी का इलाज करते हैं। इस काम के लिए 50 हजार डॉलर यानी करीब 33 लाख रुपए मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
bizarre jobs
खुद के रोजगार की चाह में कुछ लोगों ने पुराने यानी इस्तेमाल किए हुए लेडीज अंडरवियर बेचने का धंधा भी शुरू किया है। हैरानी की बात यह है कि कुछ अलग करने की चाह रखने वाले लोग इस्तेमाल किए गए अंडरवियर ही नहीं खरीद रहे बल्कि गंदे अंडरवियर भी खरीद रहे हैं। यह काम ज्यादातर सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा है।

4 of 9
bizarre jobs
मृतक की राख से मूर्ति बनाना
अगर आप अपने प्रियजन की मौत के बाद भी उससे जुड़े रहना चाहते हैं तो उनकी राख से मूर्ति बनवा लीजिए। अमेरिका के अर्लिंगटन में मृतक की राख से ही उसकी मूर्ति बनाने वाले मिल जाएंगे। इसके लिए लोगों को मृतक की एक फोटो और उसकी राख के अलावा निर्धारित कीमत चुकानी होती है।
विज्ञापन

5 of 9
bizarre jobs
सॉरी बोलने वाले
अगर आपको सॉरी बोलने में शर्म आती है? कोई बात नहीं, आपके बदले ये काम कोई और कर देगा। जापान में भाड़े पर सॉरी कहने वाले मिलते हैं। पेड अपोलोजाइज नाम की सेवा देने वाले फोन या ई-मेल से दूसरे पक्ष को सॉरी बोल उनका गुस्सा शांत करते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
bizarre jobs
थप्पड़ मार मसाज
सुंदरता के लिए आप थप्पड़ भी खा लेंगे और इसका फायदा बिजनेस वालों ने उठाया है। न्यूयार्क में चेहरे पर थप्पड़ मार मसाज काफी लोकप्रिय है। यहां थाई मसाज करने वाले एक बार की मसाज में 350 डॉलर से एक हजार डॉलर तक कमा लेता है।
विज्ञापन

7 of 9
bizarre jobs
खुद को टीवी पर देखो
साउथ कोरिया के एक टीवी चैनल ने लोगों को खाना खाते हुए वीडियो दिखाने का काम शुरू किया है। इसमें लोग किसी रेस्टोरेंट या घर पर खाना खाते हुए अपना वीडियो टीवी पर चलवा सकते हैं। इस बिजनेस से टीवी मालिक को 10 हजार डॉलर यानी करीब छह लाख 75 हजार रुपए हर महीने कमाई होती है।

8 of 9
bizarre jobs
फर्जी ब्वॉयफ्रेंड/ गर्लफ्रेंड सेवा
हो सकता है कि आप के आस-पास मौजूद लोगों में से कुछ सिंगल हों या थोड़ा बहुत अकेलापन महसूस कर रहे हों। इनके अकेलेपन को कम करने के लिए कुछ वेबसाइट फर्जी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड की सेवा उपलब्ध कराने का काम करती हैं। इस सेवा को नाम दिया गया है अदृश्य गर्लफ्रेंड या अदृश्य ब्वॉयफ्रेंड, जहां जरूरतमंदों से फर्जी दोस्ती कर चैटिंग की जाती है।
विज्ञापन

9 of 9
bizarre jobs
सीक्रेट शॉपिंग साइट
आमतौर जब आप कोई खरीदरारी करते हैं तो आपको पता होता है कि आप किन चीजों पर पैसा खर्च कर रहे हैं। लेकिन एक शॉपिंग साइट में ठीक इसके उल्टा होता है। इस साइट में आपको दूसरों द्वारा खरीददारी की गई लिस्ट को देखकर पैसे चुकाना होता है, लेकिन आपके घर कौन-सा सामान आएगा इस चीज की जानकारी तो तभी मिलती है जब सामान का पैकेट आपके पास पहुंच जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें