पंजाब का ये लड़का आजकल सुर्खियों में छाया हुआ है। दूर दूर से लोग इसे देखने आ रहे हैं, भगवान की तरह इसकी पूजा की जा रही है। पंजाब के इस 'रहस्यमयी' लड़के का नाम मनप्रीत सिंह है। इसके माता-पिता का नाम मनजीत कौर और जगतार सिंह है।
विज्ञापन
पंजाब का ये बच्चा बन बैठा 'भगवान', दूर-दूर से लोग लेने आते हैं आशीर्वाद
2 of 5
दरअसल इस लड़के की लंबाई आज भी उतनी ही है जितनी 6 माह की उम्र में थी। लोगों का दावा है कि ये दुनिया का सबसे छोटे कद का इंसान है। इस लड़के की लंबाई 23 इंच है और इसका वजन भी उतना ही है जितना 6 माह की उम्र में किसी बच्चे का होता है।
विज्ञापन
पंजाब का ये बच्चा बन बैठा 'भगवान', दूर-दूर से लोग लेने आते हैं आशीर्वाद
3 of 5
उस बच्चे के पिता का कहना है कि जब मनप्रीत का जन्म हुआ था तब वह पूरी तरह से स्वस्थ और सामान्य था। लेकिन 6 नहीने के बाद मनप्रीत का कद बढ़ना बंद हो गया। जगतार सिंह ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो अपने बच्चे का किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवा सकें।
पंजाब का ये बच्चा बन बैठा 'भगवान', दूर-दूर से लोग लेने आते हैं आशीर्वाद
4 of 5
कुछ डॉक्टरों को दिखाने के बाद पता चला कि मनप्रीत को थायरॉयड की बीमारी है। लेकिन इसका इलाज काफी महंगा था जिसके चलते मनप्रीत की ये बीमारी स्थायी हो गयी। मनप्रीत की मां मनजीत कौर बताती हैं कि उनके रिश्तेदार इसे भगवान का रूप मानकर पूजा करते हैं। लोगों का कहना है कि मनप्रीत सच में ऊपरवाले का ही कोई अंश है। इसी सोच के साथ लोग आते हैं और मनप्रीत का आशीर्वाद लेते हैं।
पंजाब का ये बच्चा बन बैठा 'भगवान', दूर-दूर से लोग लेने आते हैं आशीर्वाद
5 of 5
आज इस बीमारी के कारण मनप्रीत की हालत ऐसी है कि वो न तो चल सकता है और न ही किसी से कुछ बात कर सकता है। हालांकि 3 साल की उम्र तक वह धीरे-धीरे चल लेता था लेकिन दिन-ओ-दिन उसकी हालत बिगड़ती गई और आज वो इस हालत में आ पहुंचा है जहां घरवालों के पास मायूसी और दर्द के सिवा कुछ नहीं बचा है।