फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफॉर्म को लेकर चर्चा में आया स्कूल, कीमत जानकर दंग रह गए मां-बाप

Mon, 12 Feb 2018 11:08 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
a
निजी स्कूल की महंगी फीस के बारे में तो आपने बहुत सुना है लेकिन अब एक स्कूल अपने यूनिफॉर्म की कीमत को लेकर चर्चा में है। इस स्कूल यूनिफॉर्म की कीमत 49 हजार के करीब है जिससे बच्चों के मां-बाप परेशान हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, जापान की राजधानी टोक्यो की गिंजा शहर में ताईमेई एलिमेंट्री नाम का स्कूल है। स्कूल प्रशासन ने स्कूल की ड्रेस बदल दी है और अब यह अरमानी ब्रांड का होगा। जिसकी कीमत 80 हजार युआन यानि करीब 49 हजार रुपए है। स्कूल प्रशासन के फरमान के बाद बच्चों के मां-बाप परेशान हैं और उन्होंने इस महंगी ड्रेस को खरीदने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
जापान में स्कूली शिक्षा को काफी अहमियत दी जाती है और सरकारों की ओर से सहूलियत भी मिलती है लेकिन बच्चों की इस ड्रेस को केवल स्टाइल के लिए इतना महंगा कर दिया है जिसके बाद अभिभावकों ने विरोध शुरू कर दिया।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बच्चों के मां-बाप का कहना है कि, इतनी महंगी ड्रेस हर कोई नहीं खरीद सकता। स्कूल में पढ़ाई पर जोर देना चाहिए ना कि स्टाइल पर। इतनी महंगी ड्रेस होने से बच्चों के बीच भी दूरियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दूसरी ओर जापान के मशहूर शिक्षाविद नाओकी ओगी का मानना है कि स्कूल ड्रेस उनके लिए है जो उसे गर्व के साथ पहनना चाहते हैं ना कि गरीब बच्चों के लिए। इस मुद्दे को बीते गुरुवार को विपक्षी सांसद  मनाबू तेराडा ने जापान के निचले सदन की बजट सीमित की बैठक में भी उठाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें