फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकवा मारने के कारण तनहा छोड़ गया पति, फिर हुआ ऐसा चमत्कार

Sun, 11 Feb 2018 09:36 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Keith Mason and Riona Kelly
इस महिला की जिंदगी में यह किसी चमत्कार से कम तो नहीं कहा जा सकता। जब आप इस महिला की कहानी जानेंगे तो यही कहेंगे।

जी हां, शादी के बाद जिस शख्स के नाम इस महिला ने अपनी पूरी जिंदगी लिख दी, वही उसे तनहा छोड़कर चला गया। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी जिंदगी में इतना बड़ा चेंज आने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
Keith Mason and Riona Kelly
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के यॉर्कशायर में रहने वाली इस महिला को कमर के निचले भाग में लकवा मार गया था। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया कि अब वह कभी चल नहीं पाएंगी। इसके बाद पति ने महिला से अलग होने का फैसला कर लिया।  

पति रिचर्ड और केली अपने चार 4 बच्चों के साथ अच्छी-खासी लाइफ जी रहे थे। दोनों के रिश्ते को 14 साल बीत चुके थे। बावजूद इसके रिचर्ड ने केली की एक न सुनी और उसे हमेशा के लिए रोता छोड़ गया। रिचर्ड ने केली को तलाक दे दिया।  

 
विज्ञापन

3 of 5
Keith Mason and Riona Kelly
केली अपने पति के चले जाने से टूट चुकी थी। उस समय वह सिर्फ मर जाना चाहती थी क्योंकि लकवा मारने से ज्यादा उन्हें यह इस बात का दुख था कि उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया, जबकि दोनों 14 सालों से साथ रह रहे थे।

पति के छोड़ जाने के बाद केली अकेली पड़ चुकी थी लेकिन फिर उन्हें अपने बच्चों का ख्याल आया और अपने मन से मरने का ख्याल छोड़ उनके लिए जीने का फैसला किया। 

4 of 5
Keith Mason and Riona Kelly
डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि उन्हें खुद को चलने लायक बनाने के लिए छह महीने से सालभर तक का वक्त लग सकता है। लेकिन उन्होंने खुद को तेजी से रिकवर करने की ठानी और एक पर्सनल ट्रेनर हायर कर लिया।

केली को फेसबुक के माध्यम से कीथ मेसन नामक ट्रेनर मिले। इसके बाद केली के जीवन में चमत्कार हुआ... 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Keith Mason and Riona Kelly with children
35 वर्षीय कीथ ने केली का खोया कॉन्फिडेंस वापस पाने में काफी मदद की। केली की मदद करते-करते दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। अब पिछले एक साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं।  

कीथ पहले रग्बी प्लेयर थे। बाद में वे पर्सनल ट्रेनिंग देने लगे। केली और उनके बच्चे कीथ के साथ काफी खुश हैं। केली अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं और कीथ उनके साथ ही रहने लगे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें