फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक किलो टमाटर की कीमत सुन हिल जाएंगे आप, लाखों रुपए देने पर भी नहीं भर पाती थैली

Tue, 21 Aug 2018 02:46 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
tomato
अगर आपके मन में महंगाई की मार का कोई अंदाजा है तो वेनेजुएला में ये अंदाजा भी फेल हो जाएगा। वेनेजुएला में इसे महामहंगाई कहा जा रहा है। वहां की सरकार ने इस महामहंगाई को काबू में करने के लिए जो योजना बनाई है उसे लेकर कन्फ्यूजन और बढ़ा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह योजना काम करेगी?

निकोलस माडुरो की सरकार ने अपनी मुद्रा बोलिवार का नाम बदलकर 'सॉवरेन बोलिवार' कर दिया है। इसके साथ ही इसका 95 फीसदी अवमूल्यन भी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान लगाया है कि इस साल वेनेजुएला की महंगाई दर में 10 लाख फीसदी का उछाल आ सकता है। अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि इससे वेनेजुएला के हालात और खराब होंगे।
विज्ञापन

2 of 8
p
सोमवार को क्या हुआ?
माडुरो का यह कदम देश की मुद्रा बदलने वाला है। नोट का नाम भी बदल दिया गया है और साथ आठ नए नोट भी जारी किए गए हैं। ये नए नोट 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200 और 500 के हैं। वेनेज़ुएला सेंट्रल बैंक के प्रमुख कैलिक्स्टो ओर्टेगो ने घोषणा की है कि पुराने नोट तय समय तक चलन में रहेंगे। केवल एक हजार को नोट को चलन से बाहर किया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
p
कीमतों पर इसका क्या असर पड़ेगा?
वेनेजुएला महामंदी की चपेट में है। विपक्ष के नियंत्रण वाले वेनेजुएला की राष्ट्रीय असेंबली के अनुसार औसत हर 26 दिन बाद कीमत दोगुनी हो जा रही है। कुछ अर्थशास्त्री दूध वाली एक प्याली कॉफी की कीमत को महंगाई का प्रतीक मानते हैं। 31 जुलाई को राजाधानी कराकस के कैफे हाउस में एक प्याली कॉफी 25 लाख बोलिवार में एक प्याली कॉफी मिल रही थी। पांच हफ्ते पहले की कीमता की तुलना में यह दोगुनी कीमत थी। अब जब बदली हुई मुद्र 95 फीसदी के अवमूल्यन के बाद मार्केट में आएगी तो 25 सॉवरेन बोलिवार में एक प्याली कॉफी मिलेगी।

4 of 8
p
इससे क्या आसान होगा?
कुछ समय के लिए इससे नकदी का लेन-देन आसान हो जाएगा। अभी लोगों को एक कप कॉफी के लिए नोट की मोटी गड्डी लानी पड़ती है। वेनेजुएला की पुरानी मुद्रा में सबसे बड़ा बोलिवार एक लाख था। मतलब एक लाख का बोलिवार नोट लेकर भी घर से निकलते हैं तो एक कप कॉफी के लिए 25 बोलिवार नोट देने होंगे। वेनेजुएला में महंगाई के कारण बड़े नोटों की मांग बढ़ गई, लेकिन वहां के बैंकों ने सभी ग्राहकों पर अपने अकाउंट से पैसे निकालने की सीमा तय कर दी। ऐसे में यहां के नागरिकों को छोटे नोट ही बड़ी संख्या में लाने पड़ते थे या तो ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। बीबीसी की दक्षिण अमरीकी संवाददाता केटी वॉटसन का कहना है कि होटल में टिप भी ऑनलाइन देना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 8
p
क्या वेनेजुएला की नई मुद्रा से महंगाई रुक जाएगी?
सरकार का मानना है कि नई आर्थिक योजना से न केवल महामहंगाई पर नकेल कसने में मदद मिलेगी बल्कि 'आर्थिक युद्ध' का भी सामना करने में मददगार साबित होगी। वेनेजुएला का कहना है कि 'साम्राज्यवादी ताकतों' ने उसके खिलाफ आर्थिक जंग छेड़ रखी है। एक सितंबर से न्यूनतम पारिश्रमिक में 34 गुना की बढ़ोतरी होगी। नए बोलिवार को सरकार तेल के लिए जारी की गई वर्चुअल करेंसी पेट्रो की तर्ज पर देख रही है।
विज्ञापन

6 of 8
p
राष्ट्रपति माडुरो ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार 'नवउदार पूंजीवाद' के मंसूबों को नाकाम कर देगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि देश की आर्थिक व्यवस्था अब पूरी तरह से मुकम्मल होगी। सोमवार को नया नोट लॉन्च किया जाना है, लेकिन माडुरो ने बैंकों के लिए छुट्टी की घोषणा कर रखी है। केवल बैंक ही नहीं बल्कि वित्तीय संस्थानों से कहा गया है कि 24 घंटे के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट भी बंद रखा जाए। नए नोटों का इस्तेमाल मंगलवार से पहले तक संभव नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
p
आम दिनों में भी बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहती हैं और अचानक से नया नोट लॉन्च किया जाएगा तो भगदड़ की स्थिति भी पैदा हो सकती है। हालांकि अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इन तरीकों से महंगाई की जड़ पर वार नहीं किया जा रहा है। इनका कहना है कि नए नोटों की छपाई से महंगाई को लंबे समय तक काबू में नहीं रखा जा सकता है, बल्कि हालात और बिगड़ेंगे। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी से महंगाई और बढ़ेगी। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि नई मुद्रा का लाभ महमहंगाई से एक महीने में ही हवा हो जाएगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
p
इसका तत्काल क्या असर होगा?
सोमवार को नया नोट लॉन्च किया जाना है, लेकिन माडुरो ने बैंकों के लिए छुट्टी की घोषणा कर रखी है। केवल बैंक ही नहीं बल्कि वित्तीय संस्थानों से कहा गया है कि 24 घंटे के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट भी बंद रखा जाए। नए नोटों का इस्तेमाल मंगलवार से पहले तक संभव नहीं है। आम दिनों में भी बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहती हैं और अचानक से नया नोट लॉन्च किया जाएगा तो भगदड़ की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें