तुर्की में एक शख्स को अपने घर की सफाई करते हुए ऐसा खजाना हाथ लगा जिसके बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान रह गई। इस शख्स को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसे अपने घर के बेसमेंट से ऐसी चीज मिलने वाली है। यह वाकयी उस शख्स के लिए अविश्वसनीय पल था।
विज्ञापन
2 of 6
Derinkuyu
घटना तुर्की के नेविशेर प्रांत की है। यहां एक आदमी ने जब अपने घर के पुनर्निर्माण के लिए अपना बेसमेंट साफ करना शुरू किया तो उसे बेसमेंट की एक दीवार कुछ खोखली से लगी। उस पर हाथ थपथपाने पर एक अलग सी आवाज आ रही थी। इसके बाद उसने कई बार उस दीवार को खटखटाया। उसे शक हुआ तो आखिर में उसने दीवार को तोड़कर देखने का फैसला किया।
विज्ञापन
3 of 6
Bunker
जैसे ही उसने अपने बेसमेंट की खोखली दीवार को ढहाया उसे हॉलीवुड की फिल्म नार्निया के उस दृश्य जैसा अहसास हुआ जिसमें अचानक से एक परी सामने आ जाती है। उसने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उसे दीवार के दूसरी तरफ ऐसा खजाना हाथ लगने वाला है। दरअसल, दीवार के पीछे एक विशाल भूले हुए समाज का वो राज छिपा था जो किसी को नहीं मालूम था।
4 of 6
Bunker
सुनकर आपको यकीन नहीं होगा, इस शख्स को जमीन के नीचे एक पचास मंजिला इमारत हाथ लगी है। ये इमारत कोई आम इमारत नहीं बल्कि ये उस दौर का सबूत पेश करती है जब धरती के नीचे भी एक पूरा का पूरा शहर बसता था। जी हां, इतिहास के पन्नों में इस शहर का जिक्र जरूर मिलता था लेकिन ये शहर धरती के नीचे दफ्न था और इसके बारे में किसी को कोई खबर ही नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 6
Bunker
धरती के नीचे बसे इस शहर का नाम 'Derinkuyu' है। असल में ये एक बंकर हुआ करता था जो प्राचीन रोम में ईसाईयों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। वैसे आज तक यह सुनिश्चित नहीं हो पाया है कि धरती के नीचे बसा 'Derinkuyu'शहर कितना बड़ा है। बता दें 1963 में इन सुरंगों की खोज शुरू हुई थी लेकिन इन्हें खोजा नहीं जा सका।
वैसे आर्कियोलॉजिस्ट टीम को यह जरूर पता लग चुका था कि डेरिंकुयू नामक एक भूमिगत शहर भी है। उस समय विशेषज्ञों ने ये अंदाजा लगाया था कि यह 27 मंजिला हो सकता है लेकिन ये उससे कहीं ज्यादा है। विशेषज्ञों को यहां उम्मीद से कुछ ज्यादा ही मिला। जमीन के नीचे ग्यारह मंजिल मिले हैं जो सतह से 85 मीटर नीचे तक है। इसमें 50,000 से भी ज्यादा लोग छिपाए जा सकते थे। इस गुफा में पत्थर के दरवाजे लगे थे।