फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने मधुमक्खियों के साथ करवाया अनोखा फोटोशूट, देखें तस्वीरें

Fri, 08 Sep 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Maternity Photo Shoot - फोटो : Kendrah Damis
मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के एक बार कहा था, 'जिस दिन धरती से सारी मधुमक्खियां गायब हो जाएंगी उसके ठीक चार साल तक ही इंसान जीवित रह पाएंगे।' कुछ ऐसा ही संदेश देने के लिए इस महिला ने अनोखा फोटोशूट करवाया।

पढ़ें: फिल्म प्रमोशन के लिए दांव पर लगा दी जान, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

 
विज्ञापन

2 of 5
Maternity Photo Shoot - फोटो : Kendrah Damis
इस मैटर्निटी फोटोशूट के दौरान महिला के बेबी बंप पर करीब 20 हजार मधुमक्खियां बैठी रहीं। महिला को तीन बार डंक भी लगा लेकिन उन्होंने फोटोग्राफर को निराश नहीं किया। 'डेली मेल' को दिये इंटरव्यू में महिला ने बताया कि उनके कई दोस्तों और रिश्तेदारों ने पूछा कि कहीं मधुमक्खियों के कारण उनके होने वाले बच्चे को कोई नुकसान तो नहीं हुआ!

पढ़ें: छत से आती थी अजीब सी आवाजें, पता चली सच्चाई तो निकल गई चीख
 
विज्ञापन

3 of 5
Maternity Photo Shoot - फोटो : Kendrah Damis
इस महिला का नाम एमिली म्यूलर है और यह अमेरिका की रहने वाली हैं। मधुमक्खियों से उनका नाता केवल फोटोशूट का ही नहीं, बल्कि रोजी-रोटी का भी है। मधुमक्खियों का छत्ता हटाना उनका पेशा है। इसलिए उन्हें पता है इन जीव के साथ कैसे पेश आना है।

पढ़ें: फैशन के फेर में आंखों पर चिपका रही थी ये मरी हुई चीज, बेटी ने देखा तो निकल पड़ी चीख

 

4 of 5
Maternity Photo Shoot - फोटो : Kendrah Damis
एमिली ने बताया कि मधुमक्खियां विनम्र होती हैं। जब तक उन्हें छेड़ा न जाए वह किसी को हानि नहीं पुहंचाती हैं। यही संदेश देने के लिए उन्होंने फोटोशूट करवाया। हालांकि, यह प्री-प्लान्ड नहीं था। इसका आइडिया उन्हें तब आया जब उन्हें एक क्लाइंट का कॉल आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमिली ने बताया कि फोटोशूट से पहले मधुमक्खियों को चीनी खिलाई गई थी जिसके कारण काम आराम से पूरा हो गया। वीडियो में देखें कैसे यह फोटोशूट हुआ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें