आत्मविश्वास क्या होता , कोई इनसे सीखे। इन चार प्लस साइज मॉडलों ने साप कह दिया कि डायटिंग और पतले होने की धारणा उनकी समझ के परे है क्योंकि वो तो स्विमसूट और बिकिनी में भी बखूबी सेक्सी दिखती हैं। यकीन करने के लिए इनकी तस्वीरें ही काफी हैं।
विज्ञापन
वजन को किनारे रख पहनती हैं बिकिनी
2 of 8
- फोटो : dailymail
48 साल की मेलनी कोहन, 30 साल की हॉली बर्गस, 48 साल की ऐने लिसी बार्बर और 37 साल की किम रायन का कुल वजन 476 किलो के करीब है। फिर भी ये मॉडल्स बेझिझक बिकिनी, स्विमसूट और रिवीलिंग कपड़े पहनती हैं। इन्होंने कमस खाई है कि मोटापे का मजाक उड़ाने वालों को ही शर्म महसूस करवा देंगी।
विज्ञापन
वजन को किनारे रख पहनती हैं बिकिनी
3 of 8
- फोटो : dailymail
मेलनी कहती हैं कि उन्हें अब ज्यादा सेक्सी महसूस होता है बजाए तब के जब वो 20 साल की थीं। 114 किलो की मेलनी दो बच्चों की मां हैं और लॉन्जरी के लिए मॉडलिंग करती हैं। वो बताती हैं कि इन गर्मियों में बे बिना वजन घटाए, इसी साइज में बिकिनी पहन बीच पर भी जाएंगी। उन्होंने 2013 में प्लस साइज मॉडलों के फैशन शो में भी हिस्सा लिया था और पाइनल तक पहुंची थीं।
वजन को किनारे रख पहनती हैं बिकिनी
4 of 8
- फोटो : dailymail
एने लीजे का भी कुछ ऐसा ही मानना है। इनके खूब फॉलोवर भी हैं। पूरे यूके में इनके सबसे बड़े स्तन हैं। वो बताती हैं कि उन्होंने भी काफी वक्त तक डायटिंग की और वजन घटाया लेकिन उन्हें खुशी नहीं हुई। इसलिए उन्होंने फिर से वजन बढ़ाया और अब ज्यादा खुश हैं। अब स्विमसूट पहन कर वे ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करती हैं।
विज्ञापन
वजन को किनारे रख पहनती हैं बिकिनी
5 of 8
- फोटो : dailymail
ऐने अपने ब्लॉग के जरिए दूसरी प्लस साइज महिलाओं को भी अपनी असलियत कबूल करने के लिे प्रेरित करती हैं। वो बताती हैं कि जब भी स्विमसूट में तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो उन्हें खूब तारीफें मिलती हैं।
विज्ञापन
वजन को किनारे रख पहनती हैं बिकिनी
6 of 8
- फोटो : dailymail
लंदन की हॉली बर्गस की भी सोच ऐसी ही है। वो कहती हैं कि इस वजन में भी हम नए फैशन के कपड़े पहन सकते हैं और अच्छे लग सकते हैं। वो कहती हैं कि किशोरावस्था में उन्हें अच्छे कपड़े खरीदने में बहुत दिक्क्तें होती थीं। फिर तीन साल पहले उन्होंने फैशन शो में हिस्सा लिया औऱ तब उन्हें अहसास हुआ कि मोटा होना इतना भी बुरा नहीं है।
विज्ञापन
वजन को किनारे रख पहनती हैं बिकिनी
7 of 8
- फोटो : dailymail
हॉली कहती हैं कि उनके ब्लॉग पर 17000 फॉलोवर हैं औऱ वो उनकी स्विमसटू में तस्वीरें देख कर खूब तारीफें करते हैं। वो कहती हैं कि उनकी जिंदगी ही बदल गई है।
किम रायन भी यूं तो मोटी मानी जाएंगी लेकिन वे खुद अपने वजन औऱ शरीर से बहुत खुश हैं। वो बताती हैं कि वे भी कभी पतली हुई करती थीं लेकिन काफी डायटिंग करने के बाद उन्होंने मान लिया है कि वे दूसरों के लिए प्लस साइज रोल मॉडल हो सकती हैं। वो कहती हैं कि वो ऐसे ही अपने परिवार के साथ स्वीमिंग पूल में जाएंगी। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचेंगे। यकीनन इन मॉडल्स को देखकर प्रेरणा मिलती हैं कि शरीर कैसा भी हो, खूबसूरती इरादों और सोच में होती है।