31 साल की एमिली ब्रीज एक फिटनेस ट्रेनर हैं। उनके लिए फिटनेस बहुत जरूरी है। इसलिए आठ महीने के गर्भ के बाद भी वो रोज 70 किलो के डंबल उठा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : daily mail
एमिली नॉर्थ कैरोलिना के शारलॉट से हैं। प्रेगनेंसी ना होने के दौरान वो 70 किलो से भी ज्यादा वजन रोज ही उठाती थीं। लेकिन गर्भावस्था के साथ उन्होंने डंबल का वजन कम किया है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : daily mail
लोगों को देखकर हैरत होती है कि कैसे एमिली आठ महीनों के गर्भ के बाद भी वेट-लिफ्टिंग कर लेती हैं? लेकिन वो अपने सभी अपने आलोचकों के मुंह को बंद कर देती हैं।
4 of 6
- फोटो : daily mail
एमिली का कहना है कि गर्भ में पल रहा बच्चा उनका है और उन्हें उसकी सेहत की किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा चिंता है। उन्होंने साथ ही बताया कि वो फिटनेस के जो भी तरीके अपना रही हैं वो सुरक्षित है और डॉक्टरों की हामी के साथ ही जारी है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : daily mail
उनके इस फैसले में उनके पति पूरा सहयोग कर रहे हैं। असल में ये दोनों का फैसला है कि प्रेगनेंसी में भी वेट-लिफ्टिंग करती रहें।
गर्भावस्था में रहकर भी वो खुद को क्रॉसफिट प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रही हैं। वो जीतना चाहती हैं और प्रेगनेंसी के बाद जल्द से जल्द अपनी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में लौटना चाहती हैं।