फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बिरंगे टिफिन में बच्चे को देती थी खाना, सफाई करते वक्त पता चली ऐसी बात, जानेंगे तो दंग रह जाएंगे

Fri, 24 Aug 2018 04:46 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiffin Box
रंग बिरंगी थाली में खाना खाने का अपना ही मजा है। खाना सर्व करते ही उन की खूबसूरती इतनी बढ़ जाती है कि देखते ही मुंह में पानी भर जाता है। बच्चों को खाने के प्रति आकर्षित करने के लिए बाजार में खासतौर पर रंग-बिरंगे टिफिन बॉक्स की मांग है। अगर आपके घर का कोई भी बच्चा ऐसे ही डिजाइनर प्लास्टिक टिफिन बॉक्स में खाना पैक करवाकर स्कूल लेकर जाता है तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
Tiffin Box
एक महिला अपने बच्चे का टिफिन बॉक्स हर दिन अच्छी तरह साफ करती थी और पोंछकर सुखाती थी। जब भी उसमें खाना पैक करती थी, एक बार फिर अच्छे से पोंछती थी। मगर एक दिन टिफिन साफ करते वक्त उसकी नजर ऐसी चीज पर पड़ी, जिसे देखने के बाद वह सन्न रह गई।
विज्ञापन

3 of 5
Tiffin Box
टिफिन पुराना हो चुका था, लिहाजा वह बेस से निकलने लगा था। जब महिला ने टिफिन का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह खोल दिया। महिला ने पाया कि टिफिन के अंदरूनी हिस्सों में काले रंग के कीड़े पनप रहे थे। यही नहीं, उनमें पानी भी जमा हुआ था। 

4 of 5
Tiffin Box
दरअसल, आमतौर पर प्लास्टिक बॉक्स जब भी बनता है, दो हिस्सों को गोंद से चिपकाकर तैयार किया जाता है। वक्त के साथ गोंद का असर खत्म हो जाता है और पानी अंदरूनी हिस्सों में पहुंच जाता है। चिपके होने की वजह से लोगों की नजर उस गैप पर नहीं जा पाती, जिससे पानी अंदर चला जाता है। लिहाजा, लोग उसे साफ नहीं कर पाते। धीरे-धीरे इसी जमे हुए पानी में कीड़े पनपने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiffin Box
जाहिर है ये कीड़े टिफिन में रखे खाने को भी प्रदूषित करते हैं। इसका बच्चे की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए अगर आप जब भी प्लास्टिक का टिफिन बॉक्स खरीदें तो कोशिश करें कि उन्हें चिपकाकर तैयार ना किया गया हो। इसके लिए ऐसी डिजाइन चुनें जिसमें ज्यादा खंड ना बने हों। ग्रेस बोलेन नाम की महिला ने फेसबुक पर आपबीती सुनाते हुए लोगों को आगाह किया है कि अगर वे भी अपने बच्चों को ऐसे टिफिन में अगर खाना देते हैं तो सचेत रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें