फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने दान की जमीन, किसी ने दे दिया गुल्लक, केरल बाढ़ में बच्चों ने ऐसे की मदद

Fri, 24 Aug 2018 12:45 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kerala Flood
केरल बाढ़ की चपेट में है। राज्य और केंद्र सरकार के अलावा सेलिब्रिटीज, सेना, गैरी सरकारी संस्थान और आम लोग राहत और बचाव कार्य जुटे हैं। लोग कपड़े, खाने की चीजें और जरूरत का सामान दान दे रहे हैं। पांच ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान में ऐसी-ऐसी चीजें दीं कि अब पूरा देश उन पर फक्र कर रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Anupriya
साइकिल के पैसे दान दिए
तमिलनाडु की रहने वाली आठ वर्षीय अनुप्रिया पिछले चार साल से साइकिल खरीदने के वास्ते पैसे जमा कर रही थी। मगर टीवी पर जब उसने विनाशकारी केरल बाढ़ का मंजर देखा तो उसका दिल पसीज गया। उसने अब तक कुल 8,846 रुपये जमा किए थे। उसके पिता जी ने अपनी तरफ से कुछ पैसे तोड़ कर कुल 9000 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दिए। 
 
जैसे ही बच्ची की नेकदिली मीडिया के जरिए लोगों को पता चली, सभी प्रभावित हुए। साइकिल की कंपनी 'हीरो' ने बच्ची को ईनाम के रूप में चमचमाती साइकिल दे दी। 
विज्ञापन

3 of 6
Akshaya
दिल की सर्जरी के पैसे दान दिए
तमिलनाडु की अक्ष्या ने अपनी दिल की सर्जरी के लिए जमा किए पैसों का एक हिस्सा केरल बाढ़ के राहत कार्य के लिए दान दे दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 12 साल की बच्ची को दिल के 
ऑपरेशन के लिए ढाई लाख रुपये की जरूरत है। इसके लिए उसने 20 हजार रुपये जमा किए थे। मगर केरल के हालात देख उसने पांच हजार रुपये दान कर दिए। बच्ची ने मक्कल पधाई नाम के स्वयं सेवी संस्थान को पैसे दान दिए।

4 of 6
Aparajita
मुख्यमंत्री को थमा दिया गुल्लक
कोलकाता की चार साल की बच्ची अपराजिता ने सीडी प्लेयर खरीदने के लिए 14,800 रुपये जमा किए थे। मगर टीवी पर जब उसने केरल बाढ़ की खबरें देखीं तो उसे बहुत तकलीफ हुई। उसने अपने मां-बाप से बात की और पूरा गुल्लक माकपा नेता बिमन बोस को दे दिया ताकि वो उस पैसे को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेज सकें।
विज्ञापन

5 of 6
Kerala Flood
भाई-बहनों ने दे दी 40 लाख रुपये की जमीन
केरल के कुन्नूर में रहने वाले भाई-बहन ने स्वाहा और ब्रह्मा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक एकड़ जमीन दान दे दी। इस जमीन की कीमत 40 लाख रुपये है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी जमीन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष को सौंपी है। 16 वर्षीय स्वाहा ने बताया कि पहले उसे इस बात का डर था कि कहीं उनके इस फैसले से पिता जी नाराज ना हों, मगर उन्होंने भी बच्चों के फैसले का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kerala Flood
भाई-बहन ने दिया 'बेबी बैंक'
केरल के कोच्चि में रहने वाले हरून और दीया ने स्टडी टेबल खरीदने के लिए 2210 रुपये जमा किए थे। जब उन्होंने अपने मां-बाप को देखा कि वे केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कपड़े और अन्य चीजें दान दे रहे हैं, तो उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे भी अपना बेबी बैंक देकर परेशान लोगों की मदद करना चाहते हैं। बच्चों के माता-पिता को उम्मीद है कि इससे बाकी लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे बढ-चढ़कर नेक काम में मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें