फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की की खूबसूरती के दीवाने हुए लोग, पर असलियत जान हो जाएंगे हैरान

Sat, 10 Mar 2018 09:41 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
मॉडल शुधू की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। इस लड़की की दीवानगी युवाओं के सिर ऐसी चढ़ी कि वे इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने को जिज्ञासु दिखे। लेकिन जब उनका राब्ता असलियत से हुआ तो उनका मुंह खुला का खुला रह गया।  


 
विज्ञापन

2 of 5
demo
इस लड़की का शुधू नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया। बस कुछ ही दिनों में इस पर लाखों फॉलोअर्स उन्हें फॉलो करने लगे। एक रिपोर्ट की मानें तो यह अकाउंट बीते वर्ष अप्रैल में बनाया गया था।

बहुत से लोग ये तक नहीं जानते थे कि यह शुधू आखिर है कौन..? हो सकता है आप भी उन्हें फॉलो कर रहे हो... यदि आपको भी अब तक शुधू की सच्चाई नहीं पता तो यह जानना आपके लिए और भी जरूरी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
demo
दरअसल, पूरा खेल एक फोटोग्राफर है। जी हां, लंदन के एक फोटोग्राफर हैं जिनका नाम है केमरन जेम्स विल्सन, शुधू उन्हीं के दिमाग की उपज है। बता दें केमरन एक डिजिटल आर्टिस्ट हैं।

जिसे लोग अब तक असली समझकर उसके दीवाने हुए बैठे थे, वह हाड़-मांस की नहीं है बल्कि एक परफेक्टली डिजाइन्ड 3डी मॉडल है। शुधू जेम्स की एक एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट का हिस्सा थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंटरनेट पर अपलोड कीं। ये तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं और लोग शुधू के दीवाने हो गए।



 

4 of 5
demo
एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में जेम्स ने कहा बेसिकली शुधू मेरी ही रचना है, वह मेरी आर्ट पीस है जिस पर मैं इस वक्त काम कर रहा हूं। लोगों के भ्रम को दूर करते हुए जेम्स ने कहा- दुर्भाग्यवश वह कोई वास्तविक मॉडल नहीं है, लेकिन वह आज के वक्त की तमाम मॉडल्स का प्रतिनिधित्व करती है।

जेम्स का मानना है कि अश्वेत मॉडल्स उन्हें प्रेरित करती है। इसलिए उन्होंने ऐसा किया और अपनी रचना को जन्म दिया। लेकिन जब लोगों को शुधू के अवास्तविक होने के बारे में पता चला तो सभी ने कहा कि वह उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का बायो बदल दें ताकि लोगों में भ्रम ना पैदा हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
उधर, कुछ लोगों को उनका यह क्रिएशन काफी पसंद आया है तो कुछ लोगों का मानना है कि एक मॉडल के रूप में शुधू के आने से एक अश्वेत मॉडल को मौका नहीं दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें