जब मांग में सिंदूर, हाथों में रची शादी की मेहंदी और हाथों में सुहाग का लाल चूड़ा पहनकर एक नई नवेली दुल्हन एग्जाम हॉल पहुंची तो उसे देखकर वहां मौजूद सब लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
2 of 5
demo
दरअसल, दुल्हन की एग्जाम देने की ललक उसे परीक्षा केंद्र तक खींच लाई। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला हरियाणा का है। आपकी जानकारी के लिए बता दें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
demo
रिपोर्ट के मुताबिक बल्लभगढ़ उपमंडल के गांव सीही में रहने वाली रिंकी नामक इस परीक्षार्थी की छह मार्च को ही शादी हुई और अगले दिन 12वीं की परीक्षा देने पहुंच गई। परीक्षाओं की तिथि जारी होने से पहले ही रिंकी की शादी तय हो गई थी।
4 of 5
demo
एग्जाम डेट्स की घोषणा होने के बाद रिंकी परीक्षा की तैयारियों को में जुट गई, रिंकी ने शादी की खुशियों व नया घर संसार बसाने की उमंगों के बीच परीक्षा की तैयारी पहले ही अच्छी तरह से कर ली थी। इसका पॉजीटिव रिजल्ट भी मिला। रिंकी जब परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकली तो उसके चेहरे पर मुस्कान थी। इससे साफ था कि उनका अंग्रेजी का पेपर ठीक हुआ।
दूसरी खुशी इस बात की थी कि वह सही घर में ब्याही है क्योंकि उसके ससुराल के सहयोग से ही वह एग्जाम दे पा रही थी। रिंकी को परीक्षा उसके पति दिलवाने के लिए आए थे। ऐसी बहुत सी रिंकी इस देश में होंगी जो केवल शादी-ब्याह के चलते ही अपनी पढ़ाई मजबूरी में अधूरी छोड़ती हैं।