फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां इतना महंगा है पेट्रोल, खरीदने के लिए लेना पड़ता है कर्ज, ज्यादा सैलरी वालों की भी हालत खराब

Thu, 24 May 2018 07:59 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
petrol
भारत में हाय तौबा मची है। पेट्रोल की कीमतों में आग लगी है। आए दिन यह महंगा ही होता जा रहा है। इससे ना सिर्फ गाड़ी रखने वालों की हालत पतली हो गई है बल्कि रसोई का बजट भी हिल गया है। हाल ही में पेट्रोल की कीमत 33 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई की गई है। दिल्ली में अब जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 76.57 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, वहीं मुंबई में इसकी कीमत 84.4 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पेट्रोल इतना महंगा है कि महीनेभर की जरूरत पूरी करने के लिए किसी रिश्तेदार से कर्ज तक लेना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Petrol-Diesel
यूरोप के देश आइसलैंड में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 144.52 रुपये है। वहीं हांग कांग में यह 144.23 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। अगर दुनियाभर के उन देशों की फेहरिस्त तैयार की जाए जहां पेट्रोल सोने की तरह महंगा है, तो सबसे ज्यादा देश यूरोप में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन

3 of 5
petrol
स्पेन में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.16 रुपये, वहीं स्लोवाकिया में 109.77 रुपये प्रति लीटर है। जर्मनी में पेट्रोल 115 रुपये प्रति लीटर बिकता है। वहीं फ्रांस में इसकी कीमत 125.25 रुपये प्रति लीटर है। 


 

4 of 5
petrol
इन देशों में 120 रुपये प्रति लीटर से भी महंगा है पेट्रोल-

फिनलैंड-124.44 रुपये प्रति लीटर
फ्रांस-125.25 रुपये प्रति लीटर
स्वीडन-126.47 रुपये प्रति लीटर
पुर्तगाल-126.53 रुपये प्रति लीटर
इजराइल-127.43 रुपये प्रति लीटर
इटली-128.77 रुपये प्रति लीटर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Petrol
इन देशों में तो पेट्रोल की कीमत 130 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा है-

ग्रीस-130.70 रुपये प्रति लीटर
डेनमार्क-131.99 रुपये प्रति लीटर
मोनैको- 131.74 रुपये प्रति लीटर
नीदरलैंड्स-133.50 रुपये प्रति लीटर
नॉर्वे-139.85 रुपये प्रति लीटर
हांग कांग-144.23 रुपये प्रति लीटर
आइसलैंड-144.52 रुपये प्रति लीटर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें