फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मजबूत लोगों का हैरतअंगेज हुनर देखेंगे तो होश उड़ जाएंगे

Tue, 15 Mar 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : oddee
दुनिया में ऐसे ऐसे लोग हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। सिर्फ अपनी आंखों या उंगली के सहारे क्या क्या कर दिखाते हैं। जैसे कि दुनिया की सबसे मजबूत आईलिड यानी पलकें किसी के पास हैं तो वे हैं सॉन्ग ताओ। कुंग फू मास्टर सॉन्ग सिर्फ अपनी आंखों के बलबूते कई भारी बाल्टियां उठा सकते हैं। वे आंखें बंद करते हैं और रस्सियों के सहारे 45 किलो तक की  बाल्टियां उठा लेते हैं। उन्होंने अपने मास्टर से ये कला सीखी है जो उनसे भी ज्यादा उठा लेते थे।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : oddee
सबसे मजबूत उंगली का रिकॉर्ड है फू बिंगली नाम के इउस व्यक्ति के पास। ये भी पेशे से कुंग फू मास्टर हैं। ये 7 साल की उम्र से ही मार्शियल आर्ट्स सीख रहे हैं और 32 की उम्र तक आते आते उन्होंने अपनी तर्जनी के सहारे उल्टा खड़े होने की कला भी विकसित कर ली।
विज्ञापन

असाधारण हुनर वाले लोग

3 of 6
ये हैं रूस की रहने वाली ताटियाता कोजहेनिकोवा। इनकी वजाइना दुनिया की सबसे मजबूत वजाइना है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी वजाइना के सहारे 14 किलो का वजन उठा कर रिकॉर्ड सेट किया है। ये 15 साल से भी ज्यादा से इसी कला का अभ्यास कर रही थीं। 

असाधारण हुनर वाले लोग

4 of 6
- फोटो : oddee
इसे दुनिया का सबसे छोटा और मजबूत बच्चा कहा जाता है। इसका नाम है रूसावेल्ट पार्क जो दिखने में किसी मामूली बच्चे जैसा ही लगेगा लेकिन इसकी शक्ति की आप कल्पना भी नहीं कर सकते। ये महज तीन साल की उम्र में ही बड़े आराम से 2 किलो के डम्बेल उठा लेता था। इसके पास किसी भी साधारण बच्चे के मुकाबले 40% ज्यादा मसल्स हैं।
विज्ञापन

असाधारण हुनर वाले लोग

5 of 6
70 पार कर चुकीं विनीफ्रेड प्रिस्टेल से मिल लीजिए जो दुनिया की सबसे शक्तिशाली पर दादी के नाम से मशहूर हैं। ये एक पेशेवर वेटलिफ्टर हैं और दो बार विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 40 साल की उम्र में स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया था। 60 की उम्र में आने के बाद से वे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगीं। 68 की उम्र में उन्होंने बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट में विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्हें गठिया की शिकायत है फिर भी वे हफ्ते में तीन दिन कसरत जरूर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असाधारण हुनर वाले लोग

6 of 6
- फोटो : oddee
ये है दुनिया की सबसे मजबूत लड़की वरवारा अकुलोवा। ये चार साल की उम्र से ही चैंपियन रही है जब इसने 99किलो का वजन उठाया था। यूक्रेन की रहने वाली इस लड़की ने कम उम्र से ही अलग अलग स्पोर्ट्स करने शुरू कर दिए और धीरे धीरे चर्चित होती गई। ये अब 350 किलो तक का वजन उठा सकती है जबकि इसका खुद का वजन 40 किलो है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें