फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में ऐसे पक्षी को अकेला देख कांप जाते हैं लोग, पत्नी साथ दिखे तो समझो 'लग गई लॉटरी'

Mon, 25 Jun 2018 09:39 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विश्व भर में ऐसे बहुत से रिवाज हैं और कही-सुनी बातें हैं, जिनके पीछे कोई खास तर्क नहीं है। उन बातों की वैज्ञानिक व्याख्या आप नहीं कर सकते। फिर भी उन बातों को लोग मानते हैं। चाहे तो आप इसे अंधविश्वास कह लें, लेकिन ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं है। दुनियाभर में लोग ऐसी बातों पर भरोसा कर लेते हैं। जैसे हमारे देश में उल्लू को लेकर कई तरह की भ्रांतियां जुड़ी हुई हैं। ठीक ऐसे ही रॉबिन पक्षी के साथ है। कई देशों में लोग मानते हैं कि रॉबिन पक्षी अगर किसी के घर के आसपास भी नजर आ जाए, तो उस घर में किसी की मौत निश्चित है। ऐसी ही कुछ बातें मैग्पी पक्षी के साथ जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पूरे ब्रिटेन में मैग्पी अगर अकेला दिख जाए, तो लोग अपने-अपने दुर्भाग्य को याद कर सिहर उठते हैं। लेकिन पक्षी है तो वे दिखेंगे ही। ऐसे में लोगों ने कई तरह के तरीके निकाल लिए हैं। दुर्भाग्य को पराजित करने के लिए या सिर्फ अपने मन को तसल्ली देने के लिए। इस पर भले ही आप बहस कर लें, लेकिन लोग मैग्पी पक्षी को देखने के बाद बुरी किस्मत को रोकने के लिए कुछ न कुछ उपाय तो करते ही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अगर सुबह के समय सड़क पर घूमते हुए किसी पर इस काले और सफेद पंखों वाले पक्षी की छाया पड़ जाती है, तो लोग अपना दिन सुधारने के लिए अपनी टोपी को छूकर कहते हैं, "सुप्रभात श्री मैग्पी! आज आपकी पत्नी कैसी हैं?" आमतौर पर यह पक्षी हमेशा जोड़े में रहता है, मगर इनमें से किसी एक की मृत्यु हो जाए, तो यह पक्षी अकेला रहता है। जोड़े में दिखे तो खुशी का प्रतीक। अकेला दिखे तो खुद के लिए दुख का न्यौता। यही कारण है कि जब लोग एकल मैग्पी देखते हैं, तो उससे उसकी पत्नी के बारे में पूछते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
इस तरह से लोग मैग्पी को सलाम करके दुर्भाग्य से बच निकलते हैं। थोड़ा अजीब लगता है कि क्या एक पक्षी को सलाम करने से बुरी किस्मत दूर हो सकती है? फिर भी यूनाइटेड किंगडम के कई हिस्सों में मैग्पी को बुरी किस्मत का प्रतीक माना जाता है। कई बार पक्षियों की शरारतें और हरकतें हमें परेशान करती हैं। शायद कभी मैग्पी भी किसी के लिए परेशानी का कारण बना हो और फिर धीरे-धीरे इस पक्षी के साथ अंधविश्वास जुड़ता चला गया और लोग इसे नापसंद करने लगे या उससे डरने लगे। आम धारणा बन गई कि मैग्पी ‘अशुभ’ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें