फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का एक ऐसा इलाका, जहां जाने से डरते हैं लोग, मान्यता ये कि वहां मिलती है 'मौत'

Mon, 25 Jun 2018 09:38 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली के लगभग सभी भूतिया जगहों के बारे में आप अच्छी तरह से जानते होंगे। लोगों को इसकी जानकारी काफी पहले से है। लेकिन दिल्ली में एक ऐसी जगह है जिसके बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। शाम के बाद लोग यहां जाने से डरते हैं। लोगों का मानना है कि यहां 'मौत' छुपी रहती है। 
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, ये जगह दिल्ली वालों से छुपाकर रखी गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पुलिस खुद लोगों को जाने से रोकती है। दिन हो या रात लोग यहां जाने से डरते हैं। यह जगह करोल बाग में है। करोल बाग के बग्गा लिंक से यहां तक जाने के लिए एक रोड है। ये रोड आपको वीरान जंगल की तरफ ले जाती है। इस रास्ते से होकर आप ऐसी जगह पहुंचेगे जहां रात के वक्त किसी के जाने की हिम्मत ही नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 4
लोगों का कहना है कि यहां पर भूली भटियारी महल है। इसके बारे में सुनकर लोगों के दिल में डर जाग उठता है। इसका कारण है, यहां होने वाली अजीबोगरीब घटनाएं। इसलिए यहां पर एक बोर्ड भी लगा है जिसमें लिखा है सूर्यास्त के बाद यहां जाना मना है। सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस शाम होते ही इस महल की ओर जाने वाले रोड के मोड़ पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक देती है।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि जहां पर भी ये बोर्ड लगा है वहां किसी नकारात्मक शक्ति होने का अंदाजा लगाया जाता है। तभी तो इस जगह पर कोई गार्ड भी नहीं रहता है। यदि कोई भी गार्ड यहां तैनात किया जाता है वह एक रात से ज्यादा रुक नहीं पाता है। वह इतना डर जाता है कि इलाके के बारे में सुनकर ही उसका सारा शरीर कांपने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें