इंसान को अगर उसके पहनावे से पहचान लिया जाता तो क्या बात होती लेकिन कभी कभी ऐसा होता है कि आदमी का पहनावा कुछ और होता है और शख्सियत कुछ और। बहुत सारे अमीर लोग सादे पहनावे और सादे जीवन जीने में यकीन रखते हैं जबकि कुछ गरीब लोग अपनी असली पहचान छुपाने के लिए जमाने को धोखा देकर भेष बदल लेते हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति का पहनावा देख कर हमे उसके बारे में अपनी राय देने से पहले एक बार जरूर सोच लेना चाहिए। कुछ ऐसा ही हादसा पिछले दिनों हुआ था।