फैशन के इस दौर में कपड़ों से मैचिंग जूते-चप्पल पहनने का चलन तेज हो गया है। साधारण शख्स के पास भी दो तीन जोड़ी जूते चप्पल तो होते ही हैं। शौकीन लोग तो इस पर हजारों लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। कुछ सालों पहले तक पिछड़े गांवों में नंगे पांव चलने पर कुछ लोग दिखाई दे जाया करते थे। लेकिन आज चप्पल और जूते फैशन के साथ-साथ जरूरत बन चुके हैं। लेकिन आज आपको यहां ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जूते चप्पल पहनने के नाम पर नाराज हो जाते हैं लोग।