फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन लेने आई थी बारात, खाने के दौरान चले घूंसे-लात, लड़कीवाले पिटे और फिर...

Tue, 17 Jul 2018 02:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शादी समारोह में कुछ अजीब न हो तो वह शादी नहीं कहलाती। बारातियों का दबदबा तो हमेशा बना रहता है। हाल ही में एक शादी में बारातियों ने लड़की वालों के साथ जो किया उसे जानकर सब हैरान हैं। बिहार के नांलदा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त  युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया जब खाना खिलाने के दौरान बारातियों ने रसगुल्ले की मांग की और उन्हें रसगुल्ला नहीं मिला। रसगुल्ला नहीं मिलने से नाराज बारातियों ने लड़की वालों के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

2 of 4
बारातियों में मौजूद कुछ युवकों ने दुल्हन के पिता, भाई, मां, बहनोई सहित कई अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बारे में लड़की वालों की तरफ से बताया गया कि वह लोग शेखपुरा जिले के मड़पसौना गांव से शादी के लिए बिहार शरीफ मणिराम अखाड़ा आए थे। बारातियों को जब खाना खिलाया जा रहा था तब उसमें से कुछ युवक बार बार रसगुल्ले की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
लड़की वालों ने 5 बार उन लोगों को मिठाई दी। इसके बावजूद वह लोग और मिठाई की मांग करने लगे। इसके बाद लड़की वालों ने और मिठाई देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके कुछ देर बाद ही करीब 2 दर्जन लोग लाठी डंडे और रॉड लेकर शादी समारोह में पहुंच गए। 
विज्ञापन

4 of 4
उन लोगों को जो भी व्यक्ति जहां मिला उसके साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों ने महिलाओं और बच्चो को भी नहीं छोड़ा। लड़की वालों ने इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। इसके बाद शादी को रोक दिया गया और घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें