फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान के रास्ते बाहर आ रहा था दिमाग का हिस्सा, डॉक्टरों के उड़े होश

Wed, 19 Dec 2018 08:31 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्या आप भी छोटे-मोटे दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं तो यह खबर आपके काम की है। तमिलनाडु के चेन्नई में एक अजीब तरीके का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स के कान और सिर में दर्द होता रहता था लेकिन उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब वही दर्द उसकी सजा बन गया है। डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की तो वो भी दंग रह गए। 
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, एक निजी कंपनी में ऑडिटर पद पर तैनात लोगननाथन (54) कान और सिर में दर्द से परेशान रहते थे फिर एक दिन वह डॉक्टर को दिखाने पहुंचे जहां काफी जांच के बाद बहुत ही चौंकाने वाली बात सामने आई।  
विज्ञापन

3 of 6
डॉक्टरों ने बताया कि उनके कान में छेद है। सर्जन डॉक्टर वर्गीज ने बताया कि हमने खुली आंखों से मरीज के कान के रास्ते मस्तिष्क को देखा। हालांकि हमने जांच रिपोर्ट आने तक इसका इंतजार किया, स्कैन के बाद हमारा शक सही निकला।   

4 of 6
- फोटो : social media
हालांकि आठ घंटे तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने लोगननाथन के मस्तिष्क से बाहर आ रहे हिस्से को हटाकर कान के इस छेद को बंद कर दिया है। फिलहाल लोगननाथन की हालात सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
सर्जरी के बाद लोगननाथन ने बताया कि मुझे अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं, जैसे धड़कन की आवाज। मुझे पता था कि मुझे सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। पर, मैं डर रहा था। सर्जरी के बाद अब मैं ठीक हूं। अब मुझे अजीब आवाजें नहीं सुनाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कान के रास्ते मस्तिष्क के बाहर आने को लेकर डॉक्टर भी हैरान थे कि आखिर ये कैसे हो रहा है तभी पता चला कि करीब 10 वर्ष पहले हुई दुर्घटना या कान में लंबे समय से रहे संक्रमण के कारण शायद ऐसा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें