फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर के बाद अब इमरान खान बने 'डियर प्राइम मिनिस्टर', पाकिस्तानी शख्स की चिट्ठी वायरल

Wed, 08 Aug 2018 02:03 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Imran Khan
पिछले दो दिन से ट्विटर यूजर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को देश का प्रधानमंत्री घोषित कर रखा है। अब उनके बाद आमिर खान के भतीजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को पाकिस्तान के एक शख्स ने 'डियर प्राइम मिनिस्टर' मान लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan, imran khan
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को पाकिस्तान के एक शख्स ने इंस्टाग्राम के जरिए एक चिट्ठी भेजी है। इस खत में लिखा,'डियर प्राइम मिनिस्टर साहब, सफल नेता सही वक्त पर सही फैसला लेता है। वह अपने सच्चे दोस्तों और समर्थकों की पहचान करने में सक्षम होता है और अपनी टीम में विश्वसनीय लोगों को चुनता है। मैं पहले दिन से ही आपकी टीम का सदस्य बनना चाहता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
imran khan
जैसे ही एक्टर इमरान खान को यह चिट्ठी मिली, उन्होंने फौरन उसे ना सिर्फ शेयर किया बल्कि खत का जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है कि मैं अब एक्शन लेने में देरी नहीं कर सकता। मैं इसी हफ्तें कुछ नीतियां तैयार करने जा रहा हूं, आप लोगों को उससे अवगत कराता रहूंगा।' 

4 of 5
इमरान खान - फोटो : gettyimages
अब सोचने वाली बात यह है कि आखिर क्यों पाकिस्तान के शख्स ने इमरान खान को प्रधानमंत्री मान लिया और उन्हें ये चिट्ठी भी पोस्ट कर दी?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान खान
दरअसल, जिस शख्स ने इमरान खान को चिट्ठी भेजी, उसने वह उनके लिए नहीं बल्की पाकिस्तान तहरीके इंसाफ के नेता और पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए लिखी। एक जैसा नाम होने की वजह से वह शख्स कन्फ्यूज हो गया और गलत इमरान खान को उसने चिट्ठी भेज दी। उसकी मामूली सी गलती ने दोनों देशों के लोगों का बैठे बिठाए मनोरंजन कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें