फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनटों में ऐसे बदली इस लड़की की सूरत, देखते ही बोल उठेंगे- ये मेकअप है या जादू?

Wed, 08 Aug 2018 11:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
makeup girl
खूबसूरत दिखने के लिए हर महिला मेकअप का सहारा लेती है, जो उनकी सुंदरता पर चार चांद लगाने का काम करता है। आपने गौर किया होगा रोजाना कोई लड़की अगर काजल लगाकर दफ्तर आती है और एक दिन अचानक वह बिना काजल लगाए आ जाए तो सभी उससे पूछते हैं कि वो बीमार है क्या? मेकअप की ताकत ही ऐसी है, हम सब इससे अच्छे से वाकिफ है। 

कुछ लोग इतनी खूबसूरती के साथ मेकअप करते हैं जिसके बाद उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चीन की एक महिला मेकअप की मदद से इतनी कमाल की दिखती है कि कोई भी चौंक जाएगा। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है...
विज्ञापन

2 of 4
makeup girl
यह वीडियो चीन की एक लड़की का है। उसका नाम Qi Huahua बताया जा रहा है। वीडियो में खूबसूरती निखारने के लिए Qi Huahua तकनीक और गैजेट्स की मदद लेती नजर आ रही है। मेकअप के दौरान उन्होंने आईलैशेज, कॉन्टैक्ट लैंस और प्रोस्थेटिक नोज (नकली नाक) तक का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

3 of 4
makeup girl
Qi Huahua ने इतना कमाल का मेकअप किया है कि किसी के लिए भी इस बात पर यकीन करना आसान नहीं कि वह वही लड़की है। बता दें, चीन की कई महिलाएं मेकअप संबंधी वीडियो और व्लॉग्स सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके असल और मेकअप के बाद के लुक में जबरदस्त फर्क दिखता है। 
विज्ञापन

4 of 4
makeup girl
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखकर कई लोग इसे फर्जी बता रहे हैं। लोग कमेंट कर लिख रहे हैं कि ऐसा हो ही नहीं सकता, ये दो अलग-अलग लड़कियां हैं। वहीं कुछ लोग लड़की की मेकअप स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें