यह सुनकर आपको शायद थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये हकीकत है। दरअसल, अब से आपको किराए पर वो चीज भी मिल जाएगी जिसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं एयरपोर्ट की...सुनकर झटका लगा होगा। अब अगले साल फरवरी से आपको एयरपोर्ट भी किराए पर मिल जाएगा। यहां शादी समारोह के लिए अभी से टर्मिनल को बुक भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
vadodara airport
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि तकरीबन 2 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत आने वाले इसी टर्मिनल को अब किराए पर देने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए अथॉरिटी ने पुराने टर्मिनल को लाल ईंट से डिजाइन किया है।
विज्ञापन
3 of 6
vadodara airport
इस पुराने टर्मिनल को अब से पहले बॉलीवुड की फिल्मों में शूटिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। बीते सप्ताह ही एक्टर जॉन अब्राहम और जैकी श्रॉफ फिल्म 'रॉ' की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे थे। अगले साल फरवरी में शादी समारोह के लिए भी टर्मिनल को बुक किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत को ध्वस्त करने की प्रक्रिया तैयार की गई है। हालांकि जब तक ये प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक इमारत का इस्तेमाल किया जाता रहेगा।
4 of 6
airport
फिलहाल, पुराने टर्मिनल के अंदर चार जगहों को किराए पर देने का निर्णय लिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी केंद्र सरकार द्वारा इस टर्मिनल को ध्वस्त करने के प्रस्ताव को हरी झंडी देने का इंतजार कर रही है। दरअसल, पुराने टर्मिनल का डिजाइन ऑपरेशनल एरिया के आड़े आ रहा था जबकि नियमों के मुताबिक रनवे के आसपास 150 मीटर की दूरी तक एरिया अवरोध मुक्त होना चाहिए। इस चलते ही टर्मिनल ध्वस्त करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
airport
कुछ विभागों से परमिशन मिलना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि इन सब प्रक्रियाओं के पूरा होने तक इमारत को ध्वस्त होने में दो साल का समय लगेगा। तब तक इसे किराए के लिए इस्तेमाल किए जाने के लिए सोचा गया। टर्मिनल को ध्वस्त करने का ठेका देने से पहले इसका मूल्यांकन किया जाएगा। तब तक इस परिसर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
अभी तक फरवरी 2019 में होने वाली एक शादी के लिए इस टर्मिनल की बुकिंग की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसके लिए अलग-अलग रेट कार्ड बनाए हैं। टर्मिनल को एक महीने या एक दिन के लिए किराए पर लिया जा सकता है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर दस हजार स्क्वायर मीटर खाली जगह को 222 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर देकर एक महीने के लिए किराए पर लिया जा सकता है। वहीं अगर टर्मिनल के अंदर की जगह को इस्तेमाल के लिए किराए पर लेना है तो 1,300 स्क्वायर मीटर खाली जगह है , जिसे 780 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर का भुगतान कर एक महीने के लिए किराए पर लिया जा सकता है।