फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास नहीं है ड्राइविंग लाइसेंस तो भी नहीं कटेगा चालान, बस अपनाएं ये ट्रिक

Sat, 09 Dec 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
अगर भूल गए ड्राइविंग लाइसेंस तो अब से चिंता की कोई बात नहीं है। घबराएं नहीं। बेझिझक काम करने जाएं क्योंकि अब पुलिस इस पर भी आपकी गाड़ी का चालान नहीं काट पाएगी। है ना गजब की बात। अब ये भी जान लीजिए कि ये कमाल होगा कैसे..? 



 
विज्ञापन

2 of 6
digi locker
दरअसल, सरकार ने किसी भी काम के लिए लाइसेंस या अन्य दस्तावेजों की हार्डकॉपी साथ रखने या साथ ले जाने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इसके लिए सरकार ने आपको दूसरा विकल्प जो तैयार करके दिया है। इसकी मदद से अब आपको लाइसेंस कैरी करने की जरूरत नहीं होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
digi locker
ये मुश्किल आसान होगी 'डिजिलॉकर' की मदद से। 'डिजिलॉकर' यानी 'डिजिटल लॉकर'... इसमें आप अपने सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी रख सकते हैं। डिजिलॉकर से लोगों को दो फायदे होंगे, एक तो दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे। दूसरा ये कि कहीं भी जरूरत पड़े तो वे इस लॉकर को खोलकर अपने निजी डॉक्युमेंट यूज कर सकेंगे। इस लॉकर में सेव सॉफ्ट कॉपी पूरी तरह मान्य होगी, कोई इसे मानने से इंकार नहीं कर सकता। सरकार ने इसे मान्यता दे दी है।

 

4 of 6
demo
डिजिलॉकर को प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया का ही एक अहम हिस्सा बताया जाता है। डिजिटल लॉकर का उद्देश्य जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर करके भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को कम करना और एजेंसियों के बीच में ई-दस्तावेजों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन

5 of 6
digi locker
डिजिटल लॉकर में ई-साइन की सुविधा भी है जिसका उपयोग डिजिटल रूप से हस्ताक्षर करने के लिए किया जा सकता है। पिछले महीने आए आंकड़ों के मुताबिक, पीएम मोदी की सरकार द्वारा लगभग सालभर पहले शुरू की गई डिजिलॉकर (DigiLocker)सर्विस में अभी तक  लाखों लोग रजिस्टर करा चुके हैं। आपको भी इसका लाभ लेना चाहिए। इसे बनाने की प्रक्रिया बिलकुल आसान है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
digi locker
डिजिटल लॉकर बनाने के लिए बस आपको https://digitallocker.gov.in पर अपना अकाउंट ओपेन करना होगा। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड नंबर की जरूरत होगी। आधार कार्ड इसलिए जरूरी है, ताकि फर्जीवाडे से बचा जा सके। साइट पर साइनअप करने के लिए आधार नंबर मांगा जाएगा और दो विकल्प यूजर वैरिफिकेशन के लिए उपलब्ध होगें। पहला ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड जिसपर क्लिक करते ही आपको आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर पर ये पासवर्ड आ जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें