आज के समय में ये कहां तक मुमकिन है कि एक पति की 13 बीवियां हों..? ये बात तो आपके गले फिर भी उतर सकती है क्योंकि तब आप ये तर्क देंगे कि पहले के समय में राजा लोग एक साथ कई शादियां करते थे और उनकी कई पटरानियां हुआ करती थी। लेकिन जनाब क्या आप ये बात स्वीकारेंगे कि 13 बीवियां एक ही पति से एक ही समय पर गर्भवति हो जाएं...?
विज्ञापन
2 of 5
demo
सुनकर ताज्जुब हुआ ना... दरअसल, एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर तैर रही है, जिसके बारे में ये बखान किया जा रहा है कि वास्तव में ये एक ऐसा शख्स है जिसने एकसाथ 13 बीवियों को गर्भवती कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शख्स को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि उसने ऐसा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इसे सच दिखाने के लिए तिकड़मबाजों ने एक फर्जी तस्वीर तक तैयार कर डाली। आज हम इसी तस्वीर का वायरल सच आपको बताएंगे जो इस खबर की भी पोल खोल देगा...
विज्ञापन
3 of 5
viral pic
ये रहा तस्वीर का वायरल सच
जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो हमने इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की और फिर ये चौंकाने वाला सच सामने आया। दरअसल, इस तस्वीर में 13 की जगह 15 गर्भवती महिलाएं दिखाई गई हैं।
4 of 5
viral pic
फोटोशॉप का कमाल
फोटो को करीब से देखने पर ही आप इस झोल को पकड़ पाएंगे। बीच में जहां आदमी को खड़ा किया गया है वहां पीछे एक महिला के पैर नजर आ रहे हैं। दूसरा, झोल ये कि तस्वीर में आदमी के हाथ नजर नहीं आ रहे। ध्यान से देखेंगे तो समझ आ जाएगा कि यह तस्वीर फोटोशॉप की गई है। वायरल तस्वीर का तीसरा सच ये है कि इस तस्वीर को में दिखाए गए आदमी को नाइजीरियन बताया जा रहा है लेकिन तस्वीर देखने पर आपको पता चलेगा कि यह शख्स किसी भी एंगल से नाइजीरियन नजर नहीं आता और न ही महिलाएं नाइजीरियन हैं।
तस्वीर वाले शख्स का बुरा हाल
चौथा सच ये कि अभी तक इस पोस्ट की उत्पत्ति या इसकी पुष्टि को लेकर कोई सामने नहीं आया है। ये खबर भी सामने आई है कि जिस व्यक्ति की तस्वीर को इस तस्वीर में जोड़ा गया है उसे सोशल मीडिया पर बुरी तरह सताया जा रहा है। उन्हें भय और घृणा का शिकार होना पड़ रहा है।