फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस Racist मशीन से सांवले रंग के लोगों के लिए नहीं निकलता साबुन!

Fri, 18 Aug 2017 12:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Soap Dispenser - फोटो : Chukwuemeka Afigbo/Twitter
लोगों पर नस्लीय होने, रंगभेद करने के आरोप तो सदियों से लगते आ रहे हैं। अब मशीनों को भी ऐसी संज्ञा दी जा रही है।


पढ़ें: 10 हजार अंडों से बना यहां आमलेट, एक अफवाह ने करा दिया पूरे शहर का फायदा
 
विज्ञापन

2 of 5
Soap Dispenser - फोटो : Chukwuemeka Afigbo/Twitter
सांवले रंग के एक शख्स का दावा है कि यह सोप डिस्पेंसर 'रेसिस्ट' है और इससे डार्क स्किन वाले हाथों पर साबुन नहीं निकलता। इस बात का सबूत पेश करने के लिए उसने एक ट्रिक आजमायी...

पढ़ें: मेट्रो स्टेशन में इस जगह रखी जाती हैं लाशें, भूल कर भी न जाना यहां



 
विज्ञापन

3 of 5
Soap Dispenser - फोटो : Chukwuemeka Afigbo/Twitter
इस शख्स ने पहले अपना हाथ सोप डिस्पेंसर के नीचे रखा लेकिन साबुन नहीं निकला। अब आप सोच रहे होंगे कि हो सकता है मशीन में साबुन खत्म हो गया हो। लेकिन इस शख्स ने जब सफेद रंग का टिश्यू पेपर मशीन के नीचे रखा तो साबुन निकला। 
 

4 of 5
Soap Dispenser - फोटो : Chukwuemeka Afigbo/Twitter
गौरतलब है कि वीडियो की शुरुआत में एक सफेद हाथ में इस मशीन से साबुन निकलता साफ देखा जा सकता है। इस आधार पर इस शख्स ने प्रूफ कर दिया कि यह मशीन भी रेसिस्ट है क्योंकि इसका मोशन सेंसर केवल गोरे रंग वाले हाथों के लिए काम करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब Chukwuemeka Afigbo ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, देखते ही देखते यह वायरल हो गया। ट्विटर पर एक शख्स ने लिखा, 'अगर कंपनी में एक भी डार्क स्किन कर्मी होता तो शायद मशीन की खामी के बारे पता चल पाता।' देखें वीडियो-


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें