फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की इन जगहों पर जाना है मना,  क्यों लगी है पाबंदी जानकर घबरा जाएंगे

Mon, 19 Feb 2018 02:37 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
दुनियाभर में घूमने-फिरने की जगहों के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन क्या ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं जहां पर्यटकों के जाने पर पाबंदी लगी है..?

यहां पर्यटकों की एंट्री बैन है। क्योंकि ये जगह घूमने के लिए बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है। कहते हैं इन जगहों पर जाने वाले कभी वापस लौटकर नहीं आए। जी हां, आज हम आपको ऐसी ही खतरनाक जगहों से रूबरू कराने जा रहे हैं जो अब 'रेस्ट्रिक्टेड जोन' बन चुके हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
demo
सांपों का द्वीप
जी हां, जिस जगह के बारे में हम बताने जा रहे हैं वह दुनियाभर में सांपों के द्वीप के नाम से मशहूर हो चुका है। यह ब्राजील से समुद्री सीमा के निकट इस द्वीप में इतने सांपों के होने का एक गहरा राज है। फिलहाल इस राज को जानने के लिए वहां जाने वाले इंसान कभी नहीं लौटे। इसलिए यह राज आज तक बरकरार है। इस कारण सरकार ने यहां किसी भी इंसान के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां पर सांपों की कई खतरनाक प्रजातियां पाई जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
demo
'लसकस गुफा' का नाम भी आपने नहीं सुना होगा। अगर आप इसके बारे में जानकारी रखते हैं तो बहुत अच्छी बात है और अगर नहीं जानते तो जरूर जान लीजिए क्योंकि यह महत्वपूर्ण है। अगर आप भूले भटके भी यहां चले गए तो समझ लेना जान मुश्किल में पड़ जाएगी।  

लसकस गुफा फ्रांस में स्थित है। बताया जाता है कि इस गुफा में  एेतिहासिक काल के हजारों चित्र मौजूद हैं। लेकिन जो इसके बारे में जानते हैं उनकी हिम्मत इसके अंदर जाने की नहीं होती। दरअसल, इस गुफा के टूटने का खतरा बताया जाता है। इस चलते सरकार ने पर्यटकों के यहां पर बैन लगा रखा है।

4 of 5
demo
नॉर्थ सेंटिनल द्वीप पर बाहरी लोगों का आना मना है। जब आप इसकी वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। दरअसल, यहां पर एक पुराना इंसानी कबीला रहता है जो वहां पर पहुंचने वाले लोगों पर हमला कर देता है। कबीले के लोग बेहद खतरनाक है। 

यहां पर सिर्फ नाव के जरिए पहुंचा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे यह द्वीप अंडमान में स्थित है। कई ऐसे लोग भी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर यहां जाने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
अब आखिर में जान लीजिए शिंटो मठ से जुड़ा यह सच। यह वाकयी अटपटा लग सकता है। इस मठ में सिर्फ सर्वोच्च पुजारी या फिर राजपरिवार द्वारा नियुक्त पुजारी ही भीतर प्रवेश कर सकते हैं। अन्य किसी भी पर्यटक को यहां जाने की अनुमति नहीं।

पर्यटक केवल मठ के गेट तक ही जा सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह मठ जापान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें