फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं देखा होगा ऐसा चमत्कारी शिवलिंग, आती है तुलसी की खुशबू

Sat, 10 Mar 2018 03:33 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
demo
विदेश में भारत की पहचान एक चमत्कारी देश के रूप की जाती है, और यह भी सच है कि यहां होने वाली घटना किसी चमत्मकार से कम भी नहीं होती। अब इस घटना को ही ले लीजिए...  

दरअसल, छत्तीसगढ़ में खुदाई के दौरान एक ऐसा शिवलिंग मिला है जो 2000 साल पुराना बताया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं इस शिवलिंग की खासियत जानकर आपको सबसे ज्यादा हैरानी होगी। कहा जा रहा है कि यह कोई आम शिवलिंग नहीं बल्कि सुगंध वाला शिवलिंग है। आगे जानिए और क्या खास...
विज्ञापन

2 of 4
demo
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मिले इस शिवलिंग के बारे में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इससे तुलसी जैसी खुशबू आ रही है। इस खुशबू के कारण इसका नाम गंधेश्वर शिवलिंग दिया गया है।

खबरों की मानें तो सिरपुर में चित्रोत्पला नदी के किनारे बना विशालकाय मंदिर 12वीं सदी में आए भूकंप और बाढ़ से तहस-नहस हो गया था। उस समय इस इलाके के मंदिरों का निर्माण सरभपुरिया राजाओं द्वारा कराया गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
demo
शिवलिंग से जुड़ी एक बात यह भी सामने आई है कि यहां से निकला शिवलिंग उसी पौरुष के पत्थर का है जिस पत्थर का काशी विश्वनाथ मंदिर का शिवलिंग है।

इसकी लंबाई लगभग चार फीट और गोलाई 2.5 फीट बताई जा रही है।
 
विज्ञापन

4 of 4
demo
यहां से निकले कुछ शिवलिंगों में बहुत से विष्णु सूत्र यानी जनेऊ धारियां हैं। यहां से एक सफेद रंग का शिवलिंग निकला है जिसमें तुलसी की खुशबू आ रही है।

यहां कई साल से खुदाई चल रही है। अब से पहले यहां कई मूर्तियां, सिक्के और तांबे बर्तन भी निकल चुके हैं जो उस काल के होने का प्रमाण देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें