फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ में एक मामला, कमाल की नन्हीं तिकड़ी

Mon, 30 May 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : डेलीमेल
रोमन, रोक्को और रोहन, तीन बच्चे, तीनों एक समान! इनकी तस्वीरें देख आपको प्यार आ जाएगा। ये हैं ही इतने क्यूट! आपने जुड़वां बच्चे देखे होंगे, उनमें भी कुछ न कुछ फर्क नजर आ जाता है। लेकिन इस तिकड़ी को पहचानना लगभग नामुमकिन सा है अगर इनकी मां फर्क न बताए तो।
विज्ञापन

कुदरत का करिश्मा निकली ये 'नन्हीं तिकड़ी'

2 of 7
- फोटो : डेलीमेल
इंग्लैंड के लिवरपूल की 23 वर्षीय बेकी-जो एलन इनकी मां हैं। बेकी बताती हैं कि उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं था जब उन्हें पता चला कि गर्भ में एक नहीं, बल्कि तीन-तीन बच्चे पल रहे हैं। बच्चों का जन्म ऑपरेशन से हुआ था। आश्चर्य ने सारी हदें तब पार हो गईं जब ये पता चला कि अनुवांशिक तौर पर भी तीनों बच्चों में फर्क नहीं है, तीनों एक समान हैं। 20 करोड़ मामलों एक के साथ ऐसा होता है। 
विज्ञापन

कुदरत का करिश्मा निकली ये 'नन्हीं तिकड़ी'

3 of 7
- फोटो : डेलीमेल
बेकी बताती हैं कि 6 हफ्ते तक रोमन, रोक्को और रोहन अस्पताल में गहन देखभाल में रहे। उस वक्त उन्हें लगता रहा कि तीनों एक साथ पैदा जरूर हुए लेकिन तीनों एक समान नहीं हैं। अस्पताल का स्टाफ भी यही कहता रहा। लेकिन आज जब बच्चे 10 महीने के हो गए हैं और मोहल्ले और आस-पड़ोस के लोगों ने इन्हें ठीक एक जैसा करार दिया तो डाउट क्लियर करना ही पड़ा।

कुदरत का करिश्मा निकली ये 'नन्हीं तिकड़ी'

4 of 7
- फोटो : डेलीमेल
बेकी ने बच्चों की डीएनए जांच कराई। ताज्जुब देखिए, प्रयोगशाला से भी यही बताया गया कि बच्चे ठीक एक समान हैं। इसी के साथ ये पूरे यूरोप की सबसे छोटी एक समान तिकड़ी भी हो गई है। 
विज्ञापन

कुदरत का करिश्मा निकली ये 'नन्हीं तिकड़ी'

5 of 7
- फोटो : डेलीमेल
बेकी अपने बच्चों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खुशियों का ठिकाना नहीं है। बेकी की एक बेटी है इंडियाना। इंडियाना अपने नन्हें भाईयों के लिए एकदम मस्त रहती है। उन्हें बहुत प्यार करती है। 
विज्ञापन

कुदरत का करिश्मा निकली ये 'नन्हीं तिकड़ी'

6 of 7
- फोटो : डेलीमेल
बेकी बताती हैं कि पहले तो उन्हें ही पता नहीं चलता था कि कौन रोमन है, कौन रोक्को और कौन सा बच्चा रोहन है, लेकिन अब जैसे ही बच्चे धीरे-धीरे बड़े हो रहे हैं तो समझ आने लगा है। तीनों के भौहों पर एक जैसे बर्थमार्क हैं। रोमन का रंग बाकी दोनों से थोड़ा डार्क है। और रोहन के एक पैर में भी बर्थमार्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुदरत का करिश्मा निकली ये 'नन्हीं तिकड़ी'

7 of 7
- फोटो : डेलीमेल
बेकी के पति यानी बच्चों के पिता 28 वर्षीय लियाम टिएर्नी हैं जो कि साथ नहीं रहते, इसलिए बेकी की 17 वर्षीय बहन बच्चों को संभालने में उनकी मदद करती है।

सोर्स-डेलीमेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें