क्या आप इस बात पर यकीन कर पाएंगे कि तस्वीर में नजर आ रही बेहद खूबसूरत ये महिला 'दादी मां' हो सकती है..? जानकर चौंक गए न... जी हां, 48 साल की इस महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं जिनमें से दो की शादी भी हो चुकी है। और सुनिए... बीते साल ही यह महिला दादी बनी है। तो चलिए रूबरू कराते हैं आपको एक ऐसी शख्सियत से जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं रहेेगा।
विज्ञापन
2 of 6
Gina Stewart
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रहने वाली 'जीना स्टुअर्ट' को दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी मां बताया जा रहा है। यह नाम उन्हें उनके लाखों फॉलोअर्स ने दिया है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि उनकी उम्र पर कोई भी यकीन नहीं कर पाता। जब वह सुनते हैं कि महिला 48 साल की है तो दंग रह जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Gina spends quality time with her four-year-old daughter
आपको जानकर हैरानी होगी कि जीना ने इस साल मिस ऑस्ट्रेलिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया है जिसमें उसने अपने से तीन गुणा छोटी उम्र की मॉडल्स को भी चुनौती दे डाली है। उन्हें उम्मीद है कि वो मिस ऑस्ट्रेलिया 2018 का कॉन्टेस्ट जरूर जीत लेंगी। 18 साल की मॉडल्स की खूबसूरती भी इस 48 वर्षीय मॉडल के सामने फीकी पड़ जाती है। जीना कहती हैं कि उनकी खूबसूरती पूरी तरह से नेचुरल है। उन्होंने कोई भी सर्जरी नहीं कराई है।
4 of 6
Gina spends quality time with her four-year-old daughter
उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पीने के पानी का ध्यान रख रही हैं। वह ऐसी किसी भी पानी की बॉटल का इस्तेमाल नहीं करती जिसमें BPA हो। BPA जो बिस्फिनॉल के नाम से जाना जाता है, यह एक तरह का केमिकल है। बता दें यह केमिकल कई तरह से शरीर को प्रभावित करता है। इसके अलावा वह सिर्फ अलकलाइन पानी ही पीती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
gina with her daughter
जीना अपनी स्किन पर लगाने के लिए कोई भी केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह अपने बालों के लिए ऑर्गेनिक नारियल का तेल इस्तेमाल करती हैं और एक ऑर्गेनिक मॉस्चुराइजर यूज करती हैं। इसके अलावा वो सभी कॉस्मेटिक प्रोडक्टस से दूर रहती हैं। यही जीना की नेचुरल ब्यूटी का राज है।
जीना इतनी पॉपुलर हैं कि आप इनकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इनके 72 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। यहां जीना अपने ग्लैमरस फोटोज शेयर करने के साथ-साथ हेल्थ एंड ब्यूटी टिप्स दिया करती हैं।