देश के सबसे अमीर खानदान की बेटी बनने के बाद अब इस लड़की को सौभाग्य प्राप्त हुआ है देश की सबसे अमीर बहू बनने का। आप समझ तो गए ही होंगे कि हम किनकी बात कर रहे हैं..? जी हां, हम जिक्र कर रहे हैं रिलायंस इंडस्ट्री चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की।
विज्ञापन
2 of 6
isha ambani
सोशल मीडिया पर ईशा की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। उनकी शादी देश के फॉर्मा उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से तय हो गई है। शादी इस साल के अंत में होने का अनुमान है। शादी के बाद ईशा देश के सबसे अमीर परिवार की बेटी होने के साथ-साथ देश की सबसे अमीर बहू भी बन जाएंगी। आइए आपको भी बताते हैं कैसे ईशा अंबानी देश की सबसे अमीर बहू बनेंगी?
विज्ञापन
3 of 6
isha ambani
यह बात तो आप जानते ही हैं कि ईशा मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी है। अब इकलौती बेटी की शादी किसी राजकुमारी की शादी से तो कम हो ही नहीं सकती। बता दें ईशा का नाम उन बच्चों में आता है जो दुनिया में सबसे अमीर हैं। दो साल पहले आए एक इंटरनेशनल सर्वे में र्इशा अंबानी को दुनिया के सबसे अमीर बच्चों में शुमार किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी शादी भी ऐसी ही होगी।
4 of 6
isha ambani with mother neeta ambani
ऐसा नहीं है कि र्इशा अंबानी सिर्फ अपने पिता की संपत्ति अंबानी परिवार की बेटी होने के कारण सुर्खियों में रहती हैं। ईशा की खुद की अपनी अलग पहचान भी है जो मुकेश से बिल्कुल अलग है। चौंकिए मत, यह बिलकुल सच है। जी हां, ईशा के पास खुद की 800 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो मुकेश अंबानी की सम्पत्ति से अलग है। उन्होंने अपने बिजनेस सेंस से यह पैसा कमाया है।
विज्ञापन
5 of 6
isha ambani with father mukesh ambani
अब आप समझ सकते हैं कि छोटी उम्र में ईशा अंबानी बिजनेस के मामले में अपने पिता मुकेश अंबानी से कम नहीं है। ईशा की शादी आनंद पीरामल से होगी यह खबरें पूरे मीडिया जगत में छाई हैं। इसके बाद से ईशा के नाम से देश की सबसे अमीर बेटी होने के साथ अमीर बहू का तमगा भी जोड़ दिया गया है। कहा जा रहा है कि ईशा अब देश की सबसे अमीर बहू बन जाएंगी। आनंद की संपत्ति में से ईशा को भी काफी दौलत मिलेगा।
आनंद पीरामल अजय पीरामल के इकलौते बेटे हैं। वे 30,000 करोड़ के मालिक हैं। यानी ईशा और उनकी पति की संपत्ति को मिला लिया जाए तो करीब 40,000 करोड़ रुपए की संपत्ति हो जाएगी। इसी से हिसाब लगाया जा सकता है कि ईशा इकलौती ऐसी बहू होंगी जो 40,000 करोड़ रुपए की मालकिन होंगी। ऐसे में ईशा देश की सबसे अमीर बहू बन जाएंगी।