ये बात तो शत प्रतिशत सच है कि हमारे देश में हुनर की जरा भी कमी नहीं है। अब आप इस चार साल के बच्चे को ही ले लो। इसकी उम्र पर तो आप जाना ही मत क्योंकि जब आप इसका कारनामा सुनेंगे तो यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
Advait Kolarkar
जी हां, पुणे में जन्मे चार साल के अद्वेत कोलार्कर की तस्वीरें इतनी पॉपुलर हो रही हैं कि आज मार्केट में यह हजारों डॉलर्स में बिकती हैं। अद्वेत दो साल से अपने माता पिता के साथ कनाडा में रह रहे हैं। इस उम्र के बच्चे जब ठीक से रंगों को पहचान भी नहीं पाते, वह रंगों को अपने तरीके से पेश करने में माहिर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Advait Kolarkar
भले ही उम्र कम हो, लेकिन अद्वेत अब कनाडा के नामचीन पेंटर बन चुके हैं। वह अपनी एकल कला प्रदर्शनी भी करते हैं। करीब एक माह पहले स्थानीय सेंट जॉन आर्ट सेंटर में उनकी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगी थी, जहां उनकी कला को कई आलोचकों और कला प्रेमियों ने देखा और सराहा।
4 of 5
Advait Kolarkar painting
उनके चित्र गैलेक्सी, डायनासोर और ड्रैगन से प्रेरित होते हैं। लोग उनकी पेंटिंग्स को न सिर्फ सराह रहे हैं, बल्कि प्रशंसक बनकर खरीद भी रहे हैं।
न्यूयॉर्क के आर्ट एक्सपो में दिखाई गई अद्वेत की एक पेंटिंग दो हजार डॉलर (करीब 1 लाख 30 हजार रुपये) में बिकी थी। अद्वेत की मां के अनुसार, अद्वेत साल भर की उम्र से रंगों से खेलना सीख गया था और दो साल की उम्र का होते-होते अपने हाथों से पेंटिंग्स बनाने लगा था।