आज हम आपको एक ऐसे सच के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपको भी झटका लगेगा। ये उन लग्जरी कारों से जुड़ा सच है जिन्हें खरीदना हर किसी का ख्वाब होता है। लेकिन एक देश ऐसा है जहां पिछले कुछ सालों से दुनिया की सबसे महंगी कारें लावारिस कबाड़ की तरह सड़ती हुई मिली हैं।
विज्ञापन
2 of 6
luxury car
जी हां, हम बात कर रहे हैं दुबई की। पिछले कुछ सालों में यहां ऐसी हजारों लावारिस कारें मिलीं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। जरा सोचिए जिन कारों को खरीदने के आप सपने संजौते होंगे वो अगर रोड पर कबाड़ की तरह सड़ रही हो तो आप क्या करेंगे? दरअसल इसकी कहानी चौंकाने वाली है। चलिए बताते हैं...
विज्ञापन
3 of 6
luxury car
इस चौकाने वाली कहानी से पर्दा तब उठा जब यहां लग्जरी कारों के लावारिस मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। फिर एक के बाद एक पिछले कुछ सालों में ही कई कारें दुबई पुलिस को लावारिस हालत में मिली। इनकी संख्या जानकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। कुल तीन हजार से ज्यादा कारें पाई गई हैं। इनमें से 23 कारें तो दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियां थीं।
4 of 6
luxury car
इनमें ज्यादातर कारें यहां के एयरपोर्ट पर पाई गई हैं। एक के बाद एक ऐसे हजारों मामले सामने आने के बाद यह पता चला कि ऐसी कारों के लावारिस मिलने के पीछे की वजह है दुबई का शरियत कानून। इस कानून के हिसाब से अगर आप चेक या उधार पर कोई कार लेते हैं और चेक बाउंस हो जाता है तो आपको जेल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
luxury car
कारों को यूं लावारिस छोड़ कुछ लोगों ने इसी कानून का मजाक बना दिया है।अब यह जानिए कैसे..? दरअसल, कुछ लोगों ने फर्जी चेक लगाकर यह लग्जरी कारें खरीदीं और जमकर इनमें घूमे -फिरे। जब चेक बाउंस हुआ तो वे इन कारों को लावारिस छोड़ कर कहीं निकल लिए। इस बात से पर्दा तब उठा जब दुबई में 5 करोड़ की लावारिस कार एक एयरपोर्ट पर मिली।
जी हां पांच करोड़ की कीमत वाली Ferrari Enzo सुपरकार यहां लावारिस हालत में मिली थी। कार किसी कबाड़ की तरह धूल खा रही थी। इस कार के ना तो मालिक का पुलिस को पता चल पाया और ना ही इसके रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी हासिल हो सकी।