फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए सऊदी अरब की पहली महिला से, जिन्हें देश का पहला ड्राइविंग लाइसेंस हुआ जारी

Sat, 16 Jun 2018 04:08 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Women Driving car
जहां पुरुषों की तरह महिलाओं की ड्राइविंग भी अब आम बात है। वहीं इस जगह पर सदियों से महिलाओं के ऊपर ड्राइविंग पर पाबंदी थी। दरअसल, यहां महिलाओं की ड्राइविंग को वर्जिनिटी से जोड़कर देखा जाता था। ये माना जाता था कि ड्राइविंग करने से महिलाएं पुरुषों के संपर्क में आएंगी और उनकी वर्जिनिटी खत्म हो जाएगी। लेकिन अब यह प्रतिबंध हटाया जा चुका है। जी हां, यहां एक महिला को लाइसेंस जारी किया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
Women Driving car
रेमा जवादत काफी उत्साहित हैं। यह सऊदी अरब की पहली महिला हैं, जिन्हें गाड़ी चलाने के लिए संवैधानिक अधिकार मिला है। सऊदी अरब में पहली बार किसी महिला को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया है। रेमा जवादत कहती हैं, “सऊदी अरब की सड़कों पर गाड़ी चलाना, सपने सच होने जैसा है। गाड़ी चलाना मेरी पसंद है। आजादी से घूम सकने के लिए अब मेरे पास यह एक नया विकल्प है।”


 
विज्ञापन

3 of 4
driving license to the Women
सऊदी अरब के कानूनों में महिलाओं के ड्राइविंग पर प्रतिबंध था। कुछ दिन पहले सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महिलाओं पर लगे ड्राइविंग बैन को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। अब 24 जून से सऊदी अरब में महिलाएं सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाती नजर आएंगी।


 
विज्ञापन

4 of 4
Women driving car
महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। रेमा जवादत के बाद नौ अन्य महिलाओं को भी लाइसेंस जारी किए गए। अब वे सब उम्र से लंबी सड़कों पर अपनी कारों के साथ होंगी। पिछले साल सऊदी अरब की समाचार वेबसाइट अल अरेबिया में एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में 8 लाख से 10 लाख विदेशी ड्राइवर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें