कहते हैं कि जब मौत सामने खड़ी होती है तो ऐसे में किसी का भी दिमाग काम नहीं करेगा क्योंकि ऐसे वक्त में दिमाग के सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं। लेकिन इस अजीबोगरीब मामले ने बहुत से लोगों को अच्छा सबक सिखाया है। आप भी इससे सीख लें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
demo
दरअसल, हुआ यूं कि चीन में एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक पड़ा। उसने ऐसे वक्त में अनोखे अंदाज में खुद की जान बचाई। द् हेबी यूथ डेलीरिपोर्ट के अनुसार, शीजीयाजूआंग स्थित एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को हार्ट अटैक आया।
विज्ञापन
3 of 4
demo
लेकिन किसी का भी उस पर ध्यान नहीं गया। इसके बाद हार्ट अटैक से पीड़ित व्यक्ति ने अपने पैसे निकाले और फेंकना शुरू कर दिया। उनकी इस हरकत पर लोग उनकी तरफ आकर्षित हुए और उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया।
रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान ली सरनेम से हुई है। ली क्वीनहुआंगदाओ शहर अपनी बीमार मां से मिलने जा रहे थे। तभी उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। लेकिन किसी की भी नजर उन पर नहीं पड़ी। इसके बाद उन्हें यह तरकीब सूझी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर है।