फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद यहां टॉयलेट फ्लश करना कानूनन अपराध, इन 20 नियमों पर नहीं होगा विश्वास

Fri, 02 Mar 2018 03:11 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
आज हम दुनिया के अजीबोगरीब कानूनों के बारे में चर्चा करेंगे। यह ऐसे कानून हैं जिन्हें जानकर आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इन्हें लागू करने के पीछे देश की सरकारों के पास क्या कारण रहा होगा। 

फिलहाल, यह बता पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन हम आपको ऐसे अजब-गजब कानूनों की जानकारी जरूर दे सकते हैं। इनके बारे में जानकर आपको बड़ी हैरानी होगी। तो चलिए जानते है इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
demo
- अगर आप स्विट्जरलैंड में हैं और रात के 10 बज चुके हैं तो भूलकर भी अपने टॉयलेट का फ्लश बटन न दबाना। सोच में पड़ गए न कि यह कैसी वाहियात बात है... दरअसल यह गैरकानूनी है। ऐसा करने पर आपको सजा भी हो सकती है।

- अगर आप सिंगापुर जा रहे हैं तो अपने साथ भूल से भी च्युइंग गम मत ले जाना वरना वहां पहुंचते ही आपको भीरी जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो यहां च्युइंग गम चबाने पर 1 हजार डॉलर का जुर्माना लगा है। 

- क्या आप यकीन करेंगे कि समोआ में पत्नी का जन्मदिन भूलने पर सजा का प्रावधान है? इसे मजाक समझने की भूल न करना।

- फ्लोरिडा में जानवरों की नकल करना गैरकानूनी है। 

- अमेरिका के मिनिसोटा में पुरुष और महिला के अंडर गारमेंट को एक साथ नहीं सुखाया जा सकता।

 
विज्ञापन

3 of 5
demo
- मोन्टाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है। 

- मोंटाना में फोनबुक का आधा फाड़ना गैरकानूनी है। 

- न्यूयॉर्क में छत से कूदना गैरकानूनी है, ऐसा करने पर मौत की सजा हो सकती है। 

- नेवाडा के यूरेका में मूंछ वाले मर्द द्वारा लडकियों को किस करना गैरकानूनी है।

- सेन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है। 

- डेनमार्क में आप अपने बच्चों के नाम अपने मुताबिक नहीं रख सकते हैं। 

- वॉशिंगटन में आप किसी वर्जिन के साथ शारीरिक सम्बन्ध नहीं बना सकते हैं। 

4 of 5
demo
- इंग्लैंड के संसद भवन के सदन के भीतर आप मर नहीं सकते।

- फ्लोरिडा में आप किसी भी सार्वजनिक स्थान पर दुर्गंद नहीं फैला सकते।

- इंडियाना में बार्बीडोल को पुरुषों के कपड़े नहीं पहना सकते हैं। 

- पुर्तगाल में समुद्र में पेशाब करना गैरकानूनी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
- केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है। 

- वॉशिंगटन में अभिभावकों का खुद को आमिर बताना भारी पड़ सकता है।

- नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी है। 

- इंडोनेशिया में एक ऐसा कानून है जिसके जिक्र हम अपनी इस रिपोर्ट में नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें