आमतौर पर आपने गाड़ी, पैसे, होम अप्लायंस या जेवरात की चोरी की खबरें पढ़ी होंगी। मगर अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस ने ऐसे चोर को धरा है जिस पर नींबू चुराने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
2 of 4
Lemon Thief
अब आप सोच रहे होंगे कि सब्जीवाला तो मात्र 10 रुपये में दो-तीन नींबू दे देता है। फिर इस 69 साल के बुड्ढे को ऐसी क्या जरूरत आ गई कि उसने 362 किलोग्राम नींबू चुरा लिए!
विज्ञापन
3 of 4
Lemon Thief
रिवरसाइड काउंटी में फियर्रोस नाम के बुजुर्ग को पुलिस ने रेड लाइट पर पकड़ा। दरअसल, जब उसकी गाड़ी रेड लाइट पर रुकी तो पुलिस ने उसकी गाड़ी की तलाशी ली। जैसे ही डिक्की खुली वहां नींबू से भरी कई बोरियां पाई गईं।
पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए नींबू ताजे थे। माना जा रहा है कि वह शख्स दूसरे बाजार में नींबू बेचकर पैसे कमाने की फिराक में था। बता दें कि जिस इलाके में चोरी हुई वहां अक्सर बाइक सवार चोर आते-जाते फल-सब्जियां चुराकर भाग जाते हैं। किसान अब ऐसी घटनाओं के आदि हो चुके हैं। मगर जब इतनी बड़ी तादाद में चोरी हुई, तो फार्म के मालिक ने फौरन पुलिस को सूचित किया।