फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी बच्ची का एक और वीडियो वायरल, मां को डांटने के बाद किया ऐसा काम

Wed, 29 Aug 2018 12:41 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
girl
आपको याद होगा ईद के बाद एक छोटी बच्ची का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी मां पर ईदी न मिलने की भड़ास निकालती नजर आती है। मगर वह जिस अंदाज में अपना गुस्सा जाहिर करती है, देखने वालों को ये वीडियो बड़ा मजेदार लगा। यही वजह रही कि चंद घंटों में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन

2 of 6
girl
अब एकबार फिर से इस लड़की का वीडियो सामने आया है। फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो में लड़की का नाम फातिमा बताया गया है। वीडियो के साथ एक कॉटेशन भी लिखा गया है जिसमें लिखा गया है कि "जो भ्रष्टाचार करेगा वह मेरा साथी नहीं।" वीडियो में बच्ची अपनी मां के पास पहुंचती है और कहती है कि मम्मी मुझे आपसे एक जरूरी बात करनी है। इस पर मां कहती है हां बताओ क्या जरूरी बात करनी है..? इस पर वह कहती है कि मुझे आपके सामने कुछ कनफेस करना है। 
विज्ञापन

3 of 6
girl
इतना कहते हुए बच्ची अपनी गुल्लक को आगे रख देती है और अपनी मां से कहती है कि प्लीज आप पहले इसे खोलें। लेकिन गुल्लक पर पासवर्ड लगा होने की बात कहकर मां उसे ऐसा करने से मना कर देती है। ये सुनकर बच्ची खुद ही पासवर्ड फीड कर उस गुल्लक का मुंह खोल देती है। इसके बाद जो बातें वो अपनी मां के सामने बोलती है वह सुनकर तो आपके होश उड़ जाएंगे। 

4 of 6
girl
गुल्लक खुलने पर उसमें से ढेर सारे पैसे निकलते हैं जिस पर फातिमा की मां उससे यह पूछती है कि इतने सारे पैसे तुम्हारे पास कहां से आए तो वह बताती है कि ये आपके पैसे हैं। फातिमा की मां भी ये बात सुनकर सकपका जाती है क्योंकि उन्होंने तो कभी फातिमा को इतने पैसे नहीं दिए थे। इस पर फातिमा कहती है कि मम्मी ये पैसे मेरे नहीं बल्कि आपके हैं। इस पर मां और भी ज्यादा हैरान रह जाती है। इसके बाद फातिमा कहती है कि ये करप्शन के पैसे हैं जो आपने किया है। फातिमा के इतना बोलने की जरूरत थी कि उसकी मां चौंक पड़ती है। वह सीधा पूछती है कि कैसे करप्शन के पैसे..?
विज्ञापन

5 of 6
girl
इस पर फातिमा कहती है कि ये पैसे आपने कभी ग्रोसरी से उठा लिए तो कभी बाबा को लूट लिया तो कभी बचे-कुचे पैसे उठा लिए। इस पर फातिमा की मां कहती है कि आज इन पैसों को मेरे पास लेकर आने की क्या जरूरत पड़ी तुम्हे..? फातिमा इस पर बड़े सीरियस अंदाज में कहती है कि मम्मी आपने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की तकरीर नहीं सुनी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार अब खत्म हो जाएगा। लोगों को करप्शन के पैसे वापस लौटाने पड़ेंगे। इसलिए ये पैसे मैं आपके पास लेकर आई हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
girl
इस पर मां खुश हो जाती है और फातिमा की तारीफ करते हुए पूछती है कि बेटा अब मैं इन पैसों का क्या करूं..? फातिमा अपनी मां को कहती है कि आप इन पैसों को डैम फंड में जमा करवा दें। इस पर जब मैं खुश होकर कहती है कि लाओ ठीक है मैं इसे डैम फंड में जमा करवा दूंगा तो फातिमा गुल्लक से निकले पैसों में से सारे नोट उठा लेती है और सिर्फ सिक्के छोड़ देती है। इस पर मां जब पूछती है कि अब आप ये क्या कर रही हो फातिमा..?तो वह कहती है कि मम्मी ईदी तो ले लेने दो मुझे। बस फिर क्या था मां अपनी ही बेटी को सियासी बच्ची कहती है। वो कहने लगती है कि बड़ी सियासी बच्ची है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
  
देखें वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें