अमूमन प्रेम कहानियां पेचिदा होती हैं। प्यार की राह पर चलने वालों को जिन उलझनों से गुजरना पड़ता है इसे तो बेहतर तरीके से वही समझ पाएंगे जिसे जिंदगी में यह अनुभव रहा हो। लेकिन कभी-कभी इन प्रेम कहानियों में ऐसे अजीबोगरीब मोड़ आते हैं जिनकी कल्पना कोई नहीं कर सकता। ऐसी ही एक मामला आज हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
love couple
दरअसल, इस मामले में एक प्रेमी जब अपनी प्रेमिका से कई दिनों तक संपर्क करने में नाकाम रहा तो उसने सीधा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसके बाद जो हुआ वह बेहद हैरान करने वाला है।ये मामला सुनकर जज का मन भी पसीज गया। जज ने पहले प्रेमी की पूरी कहानी सुनी जिसमें उसने बताया कि उसे उसकी प्रेमिका से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने अपना फैसला प्रेमी के पक्ष में सुनाते हुए कहा कि उसे अपनी प्रेमिका से दो माह के भीतर शादी करनी होगी। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने उन्हें साथ रहने की इजाजत दे दी। इसके लिए कोर्ट ने उस पुनर्वास केंद्र को भी मदद करने को कहा है, जहां फिलहाल प्रेमिका रह रही है।
विज्ञापन
3 of 5
love
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई हाईकोर्ट ने पुनर्वास केंद्र को 26 वर्षीय युवती को उसके प्रेमी के साथ रहने की अनुमति देने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि अगर युवती ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपना घर बसाना चाहती है तो उसे प्रेमी के साथ रहने दिया जाए। कोर्ट ने कहा कि युवती बालिग है और जिंदगी के फैसले लेने में वह सक्षम है। कोर्ट ने कहा-26 साल की एक युवती को अपनी जिंदगी से जुड़े अंतिम फैसले लेने का हक है। इसमें पुनर्वास केंद्र को दोनों की मदद करनी होगी।
4 of 5
love
युवती को प्रेमी से मिलने और बात करने के लिए रोक दिया गया था। जिस पर प्रेमी ने अदालत का दरवाज खटखटाया। याचिका के मुताबिक युवती की अपनी मां से पटती नहीं थी। फरवरी 2017 में युवक से मुलाकात के बाद वह मोहब्बत कर बैठी। इसके बाद वह अहमदाबाद में युवक के साथ रहने लगी। पिछली दीवाली पर युवती कानपुर अपनी दादी को देखने पहुंची, जहां उसकी मां समेत अन्य परिवार के लोग भी मौजूद थे। यहां युवती के साथ परिवारवालों ने मारपीट की।
जिसके बाद युवती ने कानपुर पुलिस में मां पर उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद वह 12 मई को मुंबई चली गई और वहीं रहने लगी। आरोप है कि 5 दिन बाद जब प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड से संपर्क करने की कोशिश की तो बातचीत नहीं हो सकी। जब युवक ने पड़ताल की तो पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड को पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। इसके बाद युवक ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि क्या वह युवती से शादी करना चाहता है, इस पर युवक ने कहा कि वह लड़की से बहुत प्यार करता है और दो महीने के भीतर शादी करेगा।