ये एक बेहद सामान्य-सी बात है, लेकिन अमरीका में इन दिनों इसी बात पर बहस चल रही है। दरअसल, रेजर के एक विज्ञापन में महिला को अपने शरीर के बाल शेव करते हुए दिखाया गया है। महिलाओं को शेव करते हुए दिखाना बहुत क्रांतिकारी दृश्य नहीं है, लेकिन इस विज्ञापन में महिला के शरीर पर बाल भी दिखाए गए हैं जबकि आमतौर पर महिलाओं के पैरों या शरीर के अन्य हिस्सों को पहले से ही शेव किया हुआ दिखाया जाता है।
विज्ञापन
2 of 6
razor
इस विज्ञापन को बनाने वाले रेजर ब्रांड बिली का कहना है कि पिछले 100 सालों में पहली बार किसी विज्ञापन में महिला के शरीर पर बाल दिखाए गए हैं जिसका नतीजा है कि यह विज्ञापन वायरल हो चुका है।
'यह बेहद खूबसूरत है'
सोशल मीडिया पर बहुत-सी महिलाएं इस विज्ञापन का समर्थन कर रही हैं। वे अपने पैर के अंगूठे पर उगे बाल, बांह के नीचे आए बाल, घनी आईब्रो, और पेट पर दिखते बालों की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
hair
इंस्टाग्राम यूजर @bigparadethroughtown ने लिखा है, ''यह बेहद खूबसूरत है।'' एक अन्य यूजर @hanguk0 ने लिखा है कि वे रेजर का इस्तेमाल नहीं करतीं, लेकिन यह विज्ञापन शानदार है, इससे वे सहमत हैं।
बिली की सह संस्थापक गॉर्जिना गूली ने ग्लैमर मैगजीन से कहा है कि तमाम ब्रांड महिलाओं के शरीर को पहले से ही बिना बालों का दिखाते हैं, यह एक तरह से बॉडी शेमिंग का ही तरीका है।
4 of 6
hair
वे कहती हैं, ''इससे पता चलता है कि आप शरीर में बाल होने पर शर्म महसूस करते हैं।'' इस विज्ञापन के साथ-साथ कंपनी ने एक ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया है जिसका मकसद यह बताना है कि किसी महिला को उसके प्राकृतिक रूप में ही स्वीकार करना चाहिए।
हालांकि, इतने समर्थन के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस रेजर ब्रांड पर सवाल भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि आखिर एक रेजर कंपनी शारीरिक बालों पर बने टैबू को कम करने की कोशिश क्यों कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
girl in razor add
अमरीकी वेबसाइट स्लेट की लेखिक रशेल हैम्पटन लिखती हैं, ''यह सच है कि जीवन के इस पड़ाव में मुझे बाकी सभी की तरह अपने शेव किए हुए पैर अच्छे लगते हैं, लेकिन मैंने यह 11 साल की उम्र तक शुरू नहीं किया था जब तक कि मुझे यह नहीं मालूम चला कि कि शरीर पर बाल होना किसी तरह से गलत है।''
वे सवाल उठाती हैं, ''क्या रेजर बेचने वाली यह कंपनी सच में कह सकती है कि शरीर पर बाल होना कोई बुराई नहीं है?'' इस सवाल के जवाब में बिली कंपनी का कहना है जब भी आपको यह शेव करने की इच्छा हो हम आपके लिए मौजूद हैं। इतना ही नहीं, विज्ञापन के अंत में दिखाया भी गया है कि जरूरी नहीं कि सभी महिलाएं अपने शरीर को पूरी तरह शेव करें।
बिली कंपनी की सह संस्थापक गूली कहती हैं, ''शेव करना किसी का भी निजी फैसला है और किसी को यह हक नहीं कि वे महिलाओं को बताए कि उसे अपने शरीर के बालों के साथ क्या करना चाहिए।'' ''हममें से कुछ इन बालों को हटाना चाहती हैं तो कुछ उन्हें गर्व के साथ रखती हैं, चाहे कोई कुछ भी करे, हमें अपनी पसंद पर किसी तरह का पछतावा या माफी मांगने की जरूरत नहीं है।''