फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आदमी के पास जितने रंगों की हैं पगड़ियां, उतने ही रंगों की Rolls Royce का मालिक

Wed, 18 Jul 2018 01:27 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ruben singh
इंग्लैंड के रहने वाले रुबेन सिंह की कहानी इतनी अनोखी है कि इसके बारे में हर किसी को जानना चाहिए। आज की तारीख में ये इंग्लैंड की एक जानीमानी हस्ती बन चुके हैं। रुबेन सिंह वहां बहुत बड़ा बिजनेस है। वैसे तो वहां पैसेवालों की कोई कमी नहीं है लेकिन रुबेन सिंह में वो बात है जो इन्हें औरों से अलग बनाती है। और वो खासियत है उनकी रंगबिरंगी पगड़िया और उनके पास मौजूद उनकी लग्जरी कारें... 
 
विज्ञापन

2 of 5
ruben singh
आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि रुबेन सिंह के पास जितने रंगों की पगड़ियां है उतने ही रंगों की रोल्स रॉयस (Rolls Royce) कार उनके पास है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह कोई ऐसी वैसी कार नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ज्यादा लग्जरी माने जाने वाली कार है। इसकी कीमत भी करोडो़ं में होती है। रुबेन की किस्मत उन पर इतनी मेहरबान है कि उनके पास कोई एक रोल्स रॉयस नहीं बल्कि इसके कई मॉडल्स उनके पास मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 5
ruben singh
आम लोगों के लिए रोल्स रॉयस कार खरीद पाना महज एक सपना देखने के बराबर समझा जाता है। ये सच है कि हर कार लवर ऐसा सपना देखता है लेकिन हर किसी का ये सपना सच साबित हो  ऐसा संभव नहीं हो सकता। दरअसल, रोल्स रॉयस कार ऐसी गाड़ी है जो विशेष आर्डर देने पर ही बनवाई जा सकती है। इस कार को डिजाइन करने वाली कंपनी अपने हर मॉडल को अलग-अलग तरीके से बनाती है इसलिए प्रत्येक कार की अपनी एक खासियत होती है, जो इन्हें सबसे अलग बनाती है। यह कार मशीनी रोबोट्स नहीं बल्कि इंसान खुद अपने हाथों से बनाते हैं। इसलिए इस कार को रखने वाला इंसान शाही इंसान समझा जाता है। गौरतलब हो भारत में कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही रोल्स रॉयस कार है।

4 of 5
ruben singh
एकबार एक ब्रिटिश व्यक्ति ने रुबेन सिंह की बेइज्जती की थी। दरअसल, उस शख्स ने रुबेन की पगड़ी को लेकर मजाक उड़ाया था। रुबेन सिंह इस बात से इतना आहत हुए थे कि उन्होंने उस शख्स की बोलती बंद करने का फैसला कर लिया था। इसके बाद रुबेन ने उस शख्स को उसी के जुबान में जवाब में दिया। रुबने ने इतना नाम कमाया कि इंग्लैंड में उन्हें एक अनोखी पहचान मिल गई। इसके बाद उन्होंने सात रोल्स रॉयस खरीद डाली। अब वे सप्ताह के प्रत्येक दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग की रोल्स रॉयस  इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा रुबेन सिंह के पास कई लग्जरी कारें भी मौजूद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ruben singh
यूं तो विदेशों में बहुत से भारतीय हैं, जिन्होंने विदेश जाकर दुनिया की महंगी से महंगी गाड़ियों को अपने गैराज में पनाह दी है लेकिन रुबेन सिंह जैसा कोई भी नहीं है। भारत में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के पास रोल्स रॉयस फेंटम है।

अक्षय कुमार की कार की खास बात
अक्षय कुमार की रोल्स रॉयस फेंटम में 6.8 लीटर का वी-12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 8 स्पीड इंजन से लैस ये कार सिर्फ 6 सेकंड में 0-60 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार को हाथों से बनाया गया है और ये सिर्फ एक कार ही नहीं है बल्कि आप इसे चलता फिरता महल भी कह सकते हैं। 5 सीटर वाली ये कार 9.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 8-10 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें