फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडा फोड़ने पर 5 साल की बच्ची को गांव से बाहर निकाला, न खाना दिया और फिर...

Wed, 18 Jul 2018 12:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आज का समय कितना भी बदल गया हो लेकिन अंधविश्वास ने अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। आज के समय में भी यह एक ऐसी चीज है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि लोग अंधविश्वास के चक्कर में आकर अपनी जान भी गवा देते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कुछ लोग अंधविश्वास को इस तरह मानते हैं कि फिर उन्हें अपने आसपास कोई दिखाई नहीं देता। ऐसी ही एक कहानी है राजस्थान के बूंदी की जिसने सबको परेशान कर दिया था। इस मामले के बारे में जानकर सब हैरान हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
दरअसल राजस्थान के हरीपुरा गांव में एक 5 साल की बच्ची को उसके घर से बाहर इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि उससे गलती से अंडे टूट गए थे। आपको बता दें कि अनजाने में इस बच्ची के पैर से टिटहरी का अंडा टूट गया था, जिसकी वजह से इस 5 साल की बच्ची को समाज से बाहर फेंक दिया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं इस बच्ची को उसके परिवार से दूर कर दिया गया और घर से बाहर निकाल कर अकेला छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि बच्ची पिछले कई दिनों से अपने घर से दूर रह रही थी। वहीं पर उसकी थाली में लोग खाना फेंक दिया करते थे। हरीपुरा गांव के समुदाय का मानना है कि टिटहरी के अंडा टूटने की वजह से समुदाय में अशुभ होता है और गांव में बारिश नहीं होती। इस मामले में अब जाकर बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें